मजदूरों ने किया केंद्र व कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भारत बचाओ संगठन के आह्वान पर प्रमुख ट्रेड संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकारों की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ रप्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भारत बचाओ संगठन के आह्वान पर प्रमुख ट्रेड संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकारों की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ रप्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मांगों को लेकर बैनर व तख्तियां लिए हुए थे। गोल बाग में ट्रेड यूनियन संगठनों की ओर से आयोजित रोष प्रदर्शन के दौरान एटक, हिद मजदूर सभा, इंटक और सीटीयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी रोष मार्च के बाद गोलबाग पहुंचे।
यूनियन नेताओं अमरजीत सिंह आसल, कुलवंत सिंह बावा, सुरिदर कुमार शर्मा, विजय मिश्रा और जगतार सिंह कर्मपुरा ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद मजदूरों के अधिकारों पर केंद्र व राज्य सरकारें कुल्हाड़ी चला रही हैं। मजदूरों की ग्रेच्युटी लागू करने का समय एक वर्ष किया जाए, पीएफ काटने की 20 कर्मचारियों की कंडीशन खत्म की जाए, ठेका प्रणाली व आउटसोर्सिंग सिस्टम खत्म किया जाए। इस दौरान ट्रेड यूनियन नेता दसविदर कौर, ब्रह्मदेव, सुशील कुमार, कुलवंत कौर, भूपिदर सिंह, विजय कुमार, बलविदर सिंह छेहरटा आदि ने भी संबोधित किया।