दहेज प्रताड़ना में पति व सास-ससुर पर केस
दहेज प्रताड़ना में गांव कैरों निवासी मंदीप कौर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, गोइंदवाल साहिब: दहेज प्रताड़ना में गांव कैरों निवासी मंदीप कौर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह ने अपनी बेटी मंदीप कौर का विवाह गोइंदवाल साहिब निवासी परमजीत सिंह के बेटे विजयपाल सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद विजयपाल सिंह ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। मंदीप कौर ने जब अपनी सास कुलवंत कौर, ससुर परमजीत सिंह को बताया तो उन्होंने भी दहेज लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। मंदीप कौर ने इस बाबत पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी लखविंदर सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर सब इंस्पेक्टर सरदूल सिंह ने आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। रंजिशन हमला करने पर छह लोगों के खिलाफ केस गांव कदगिल निवासी कश्मीर सिंह पर हमला करके उसे गंभीर घायल कर दिया गया। थाना सदर की पुलिस ने छह लोगों विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कश्मीर सिंह ने बताया कि वह शाम को साढ़े छह बजे अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं जा रहा था। रास्ते में सुखराज सिंह, रंजीत सिंह राणा निवासी गांव कदगिल व चार अज्ञात लोगों ने उसे रोका और बुरी तरह से मारपीट की। सुखराज सिंह ने फरवरी माह में उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, जिस बाबत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सुखराज सिंह द्वारा मुकदमा वापस लेने लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी रंजिश तहत उसे हमला का शिकार बनाया गया। एएसआइ मुख्तार सिंह ने बताया कि थाना सदर तरनतारन में आरोपितों विरुद्ध मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।