Move to Jagran APP

लोगों को आ रही समस्याओं पर भाजपा पार्षदों ने चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा के सत्तारूढ़ पार्षदों की विशेष बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM (IST)
लोगों को आ रही समस्याओं पर भाजपा पार्षदों ने चर्चा
लोगों को आ रही समस्याओं पर भाजपा पार्षदों ने चर्चा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा के सत्तारूढ़ पार्षदों की विशेष बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। इसमें शहर के बद से बदतर हो चुके हालातों को लेकर विस्तृत विचार-चर्चा की गई। इसमें शहर की सड़कों की खस्ता हालत, मानसून के मौसम में ध्वस्त सीवरेज प्रणाली, रिहायशी इलाकों में जनता को पीने के लिए आ रहे गंदे पानी की समस्याओं, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों आदि को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम के विरुद्ध जल्द ही आवा•ा बुलंद किए जाने का फैसला लिया गया।

loksabha election banner

सुरेश महाजन ने कहा कि नगर निगम तथा जिला प्रशासन द्वारा शहर के विकास तथा सुविधा-संपन्न बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। निगम में भ्रष्टाचार की भरमार है। निगम अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में अवैध निर्माण •ाोरों पर है। शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, जगह-जगह गन्दगी के ढेर लगे रहते हैं। सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। भाजपा पार्षदों द्वारा अपनी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए इन सभी मामलों पर निगम सदन में निरंतर आवाज उठाई जाती है। बैठक में फैसला लिया गया है कि जल्द ही जिला प्रशासन व नगर निगम के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला भाजपा महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिदर पिटू, मानव तनेजा, अनुज सिक्का, राजीव शर्मा डिम्पी, कुमार अमित, सर्बजीत सिंह शन्टी, मोहित महाजन, दविदर पहलवान, अरविन्द शर्मा, राम पाल शर्मा, राम सिंह पवार, अरविदर वड़ैच, डा. नीरज, विजय हांडा, रमन कुमार छेहरटा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.