बदल चुका है करवाचौत मनाने का तरीका : कांता शर्मा
वर्तमान में करवाचौथ मनाने का तरीका बदल चुका है।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : करवाचौथ को लेकर 66 वर्षीय कांता शर्मा पत्नी डीडी शर्मा निवासी सूरज एवेन्यू ने कहा कि उनकी शादी को पचास वर्ष से अधिक हो गए हैं। आज के युग में कई तरह के साधन उपलब्ध हो गए है। होटलों, क्लबों व शॉपिंग करके अपना समय व्यतीत किया जाता है। कुछ दशक पहले मनोरंजन के साधन सीमित होते थे। समृद्ध परिवार की महिलाएं सिनेमाघरों में जाकर समय व्यतीत करती थी, पर अधिकतर महिलाएं परिवारिक रिश्तों की व्यवस्था, मंदिरों में पूजा अर्चना करके अपना समय व्यतीत करती थी। गली मोहल्ला की महिलाएं एक जगह बैठकर समय व्यतीत कर रहे थे। समय बीतने के साथ करवाचौथ के त्यौहार मनाने का तरीका भी बदल चुका है। अब महिलाएं अपने पति के साथ रिश्ते को उतनी संजीदगी के साथ नहीं निभाती है। दिखावे को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।