एआईजी के खिलाफ ला स्टूडेंट के बयान कलमबद्ध
अमृतसर ला स्टूडेंट को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने के मामले में बुरी तरह फंसे एआईजी रणधीर ¨सह उप्पल की मुश्किलें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज शुक्रवार की दोपहर पीड़िता ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा के आदेश पर अपने बयान आईजी क्राइम विभु राज को दर्ज करवाए हैं। बताया जा रहा है कि आईजी ने पीड़िता से दो घंटे में प्रत्येक घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। फिलहाल ला स्टूडेंट ने के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चर्चा है कि पीड़िता ने जांच के दौरान अपनी शिकायत से हटकर भी कई जानकारियां आईजी को दी हैं।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
ला स्टूडेंट को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने के मामले में बुरी तरह फंसे एआईजी रणधीर ¨सह उप्पल की मुश्किलें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज शुक्रवार की दोपहर पीड़िता ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा के आदेश पर अपने बयान आईजी क्राइम विभु राज को दर्ज करवाए हैं। बताया जा रहा है कि आईजी ने पीड़िता से दो घंटे में प्रत्येक घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। फिलहाल ला स्टूडेंट ने के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चर्चा है कि पीड़िता ने जांच के दौरान अपनी शिकायत से हटकर भी कई जानकारियां आईजी को दी हैं। आशंका है कि अगर मामला दर्ज होता हो तो शिकायत में लगाए गए आरोपों के अलावा कुछ और आपराधिक धाराएं भी जुड़ सकती हैं। उधर, आईजी विभु राज ने बताया कि लड़की के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी कार्यालय भेज दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में इंटेलीजेंस विभाग में एआईजी रणधीर ¨सह उप्पल पर अमृतसर के एक कालेज में पढ़ाई करने वाली होशियारपुर की युवती ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार की देर रात जब कैंटोनमेंट थाने की पुलिस ने एआईजी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार की सुबह लड़की स्वयं पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पेश हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत को सीपी सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने पुलिस हेड क्वार्टर भेज दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने आईजी विभु राज को जांच के आदेश दिए हैं।