विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने सुशोभित की खेत्री, मां के लगाए जयकारे

By JagranEdited By:
Published: Thu, 07 Oct 2021 10:19 PM (IST)

जय मां शेरांवाली और जय माता दी के जयकारों के साथ वीरवार को सूर्य उदय होने से पहले ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।

नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने सुशोभित की खेत्री, मां के लगाए जयकारे
नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने सुशोभित की खेत्री, मां के लगाए जयकारे

संस, अमृतसर: जय मां शेरांवाली और जय माता दी के जयकारों के साथ वीरवार को सूर्य उदय होने से पहले ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भक्तजनों ने मां के दरबार में कच्ची लस्सी व पूजा का सामान चढ़ाकर मां भगवती की आराधना की।

दरबार में बैठकर भक्तों ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। आरती करके नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के समक्ष परिवार की सुख शांति के लिए अरदास की। वहीं भक्तजनों ने घरों में मां भगवती की आराधना करके खेत्री को सुशोभित किया। नवरात्र के प्रथम दिन देर रात तक मां भगवती का गुणगान किया गया। कई मंदिरों में हवन भी हुआ।

मंदिर श्री महाकाली गुफावाला में पहले नवरात्र के पावन पर्व पर परम पूज्य स्वामी महामंडलेश्वर मनोज महाराज के सान्निध्य में सुबह मां भगवती का हवन किया गया। इसके बाद मां को भोग लगाया गया। राकेश कंबोज ने बताया कि पहले नवरात्र से लेकर अष्टमी तक हर रोज सुबह 8 बजे हवन किया जाता है। शाम को दुर्गा स्तुति का पाठ भी मंदिर में किया जाएगा। रात्रि को 8 बजे भागवत कथा भी इस बार मंदिर में रखी गई है। यह कथा महामंडलेश्वर श्री मनोज महाराज द्वारा की जाएगी।

श्रीराम बालाजी धाम घन्नुपुर काले में महामंडलेश्वर अशनील महाराज के सान्निध्य में मां भगवती के दरबार में पूजा की गई। भजन मंडलियों द्वारा संकीर्तन किया गया। माता लौंगा वाली देवी मंदिर टाउन हाल में महंत दिव्यामबर मुनि के सान्निध्य में भक्तजनों ने सामूहिक तौर पर श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। नवरात्रों के दिनों में रोज प्रात: 6 से 8 बजे तक पाठ होगा। श्री राम दरबार टुंडा तालाब के परम पूज्य भगत सतनाम ढींगरा की अध्यक्षता में प्रथम नवरात्र पर अखंड ज्योति आरती देवा जी व महामंडलेश्वर मनोज जी महाराज ने प्रज्वलित की। रात को 8 से 11 बजे तक कीर्तन हुआ। मंदिर माता चितपूर्णी नमक मंडी में नवरात्र में पूजा अर्चना की। मंदिर पवन जी महाराज टुंडा तालाब में परम पूज्य पवन जी महाराज के सानिध्य में संकीर्तन हुआ। 12 अक्टूबर को पवन महाराज सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक हाजिरी भरेंगे। भजन मंडली का माता रानी का गुणगान करेंगी। श्री राधा जी सेवा संघ गुरु बाजार हीरा मार्केट की ओर से नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती की आराधना की गई। इस अवसर पर शाम सुंदर कपूर, मदनलाल, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, रमेश रानी, उषा रानी व अन्य सदस्य शामिल थे। चौक चढ़त सिंह में मां भगवती का गुणगान किया गया। इस अवसर पर विद्यासागर, साहिल चोपड़ा व अन्य भक्तजन शामिल रहे।

माता शीतला मंदिर में झंडे की रस्म निभाई गई

माता शीतला मंदिर श्री दुग्र्याणा तीर्थ में नवरात्र के उपलक्ष्य में मां का झंडा धार्मिक परंपरा के साथ लगाया गया। प्रात: भक्तजनों ने मंदिर में बैठकर श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। शाम को भजन गायक गुरप्रीत सिंह एंड पार्टी तथा भजन केवल कृष्ण मधुप ने भगवती का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा, महामंत्री अरुण खन्ना, संजीव खन्ना व अन्य परिजन शामिल थे। माता लाल देवी भवन में सुखदेव धमाका ने गाए भजन

सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन माडल टाउन में मां श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। शाम को भजन गायक सुखदेव धमाका ने मां भगवती का गुणगान किया। रात को महंत देवी दास व महंत बिल्ला द्वारा मां भगवती के पक्के भजन गाए। इस अवसर पर प्रधान जुगल किशोर गुमटाला, सचिव सुभाष शर्मा व अन्य सदस्य शामिल थे। करतार नगर में श्री दुर्गा सप्तशती महा चंडी यज्ञ किया

श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में परम पूज्य आरती देवा जी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया गया। प्रात: श्री दुर्गा सप्तशती महा चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया तथा रात को माता की चौंकी भरी गई। इस अवसर पर पंडित सुमित शास्त्री भी मौजूद थे। न्यू अमृतसर में श्री नवशक्ति डेरा की ओर से मां भगवती का गुणगान किया गया। यहां भी किया गया माता का गुणगान

शिवाला बाग भाइयां में रात को भगवती का गुणगान किया गया। इस अवसर पर सुरेश महाजन, बलदेव बग्गा, संजय अरोड़ा, अश्विनी शर्मा व अन्य शामिल थे। वहीं श्री वैष्णो धाम सुंदर नगर में माता शारदा महेश्वरी, माता सुधा धाम मजीठा रोड में माता सुधा श्री रघुनाथ मंदिर, विजयनगर पंचदेव मंदिर लक्कड़ मंडी में महंत सुखदेवानंद जी स्वर्गीय डेरा हीरा बाजार खिलौना वाला अन्य मंदिरों में मां का गुणगान किया गया।