Move to Jagran APP

केंद्र सरकार के पहले 50 दिनों का लेखा-जोखा किया पेश

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने केंद्रीय विधान सभा क्षेत्र के मंडल प्रधानों पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 07:18 PM (IST)
केंद्र सरकार के पहले 50 दिनों का लेखा-जोखा किया पेश

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने केंद्रीय विधान सभा क्षेत्र के मंडल प्रधानों, पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें पार्टी की सदस्यता अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले 50 दिनों का लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने देश में 5 साल में आधारभूत संसाधनों के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपए निवेश करने का फैसला किया है। बजट में बैंकिग सेक्टर की दशा सुधारने के लिए 70 हजार करोड़ रुपए जारी होंगे। सरकार ने पिछले 50 दिनों के भीतर गांव, गरीब और किसान से लेकर उद्यमियों और श्रम सुधारों की दिशा में काम किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सर्बजीत सिंह शंटी, सतीश अग्रवाल, तरविदर बिल्ला, कृष्ण गोपाल नडडा, मंडल प्रधान संदीप बहल, हीरा लाल दिग्पाल, इंद्रपाल आर्य, संजीव अरोडा, सुनील सहगल, कमल मेहरा, तरूण अरोड़ा, हैप्पी नैय्यर, शंकर लाल आदि मौजूद थे।हरदीप रंधावा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.