Move to Jagran APP

बुजुर्ग महिला की कोठी में मिली थी लाश, चार माह बाद हत्या का केस दर्ज

बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू स्थित एक कोठी में से चार महीने पहले मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने वीरवार को हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM (IST)
बुजुर्ग महिला की कोठी में मिली थी  लाश, चार माह बाद हत्या का केस दर्ज
बुजुर्ग महिला की कोठी में मिली थी लाश, चार माह बाद हत्या का केस दर्ज

संवाद सूत्र, छेहरटा

loksabha election banner

बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू स्थित एक कोठी में से चार महीने पहले मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने वीरवार को हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। नामजद आरोपित का नाम अवतार सिंह निवासी सन्नी इन्क्लेव है। फिलहाल आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है और हत्या किस कारण की गई है, इसका पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला पुरानी रंजिश है। रंजिशन आरोपित ने महिला का कत्ल किया। चार महीने की लंबी अवधि के बाद हत्या का मामला दर्ज किए जाना पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति संदेह पैदा कर गया है।

थाना छेहरटा अंतर्गत इलाका बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू में एक कोठी में बुजुर्ग महिला का शव मिला था। एसीपी वेस्ट देवदत्त शर्मा, चौकी इंचार्ज घन्नूपुर राजिदर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सतपाल कौर के रूप में हुई थी। मृतका के पति गुरमुख सिंह ने एसीपी देवदत्त को बताया था कि उसकी पत्नी सतपाल कौर कुछ वर्षो से बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू में परिवार से अलग अकेली रहती थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक लड़का ऑस्ट्रेलिया रहता है, दूसरा लड़का व लड़की अलग ही रहते हैं।

मृतका के बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बेशक वह अलग रहते थे, लेकिन मां के साथ फोन पर बात होती रहती थी। जिस दिन शव मिला, उससे पहले दस दिन तक फोन बंद होने के कारण उनकी मां के साथ बात नहीं हुई। जब वह अपनी माता को घर मिलने आया तो दरवाजा बंद था। पुलिस व इलाका वासियों की मदद से जब दरवाजा खोला गया आगे उनका शव पड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.