तरनतारन व पट्टी विवाद में 83 लोगों पर केस
-पुलिस ने गुंडागर्दी करके गोलियां चलाने वाले सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए जागरण स
-पुलिस ने गुंडागर्दी करके गोलियां चलाने वाले सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान तरनतारन और पट्टी में शिअद और कांग्रेस के बीच हुई झड़प मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों के सियासी सलाहकार गुरमुख सिंह घुल्ला, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा समेत 83 लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, पुलिस ने जांच के बाद पट्टी में गोलियां चलाने के मामले पर पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों के सियासी सलाहकार गुरमुख सिंह घुल्ला, पूर्व चेयरमैन इकबाल सिंह, सुखदेव सिंह जंडोके, राजबीर सिंह किला पत्ती, गुरदयाल सिंह मरहाणा, निशान सिंह बुर्ज, बलजीत सिंह, अमन फौजी, हरजिंदर सिंह रसूलपुर, बलविंदर सिंह चक्कवालिया, परमजीत सिंह ढोटिया, राजबीर सिंह चूसलेवड, गुरसाहिब सिंह बरवाला, गुरबीर सिंह धारीवाल, परमिंदर सिंह कैरोंवाल, निशान सिंह जट्टा, सरबजीत सिंह सभरां, गुरविंदर सिंह जंडोके, जगबीर सिंह चौधरीवाला, हरचंद सिंह सभरां, शिंगारा सिंह सभरां, गुरविंदर सिंह नौशहरा पन्नूआ के अलावा 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने तहसील कांप्लेक्स तरनतारन में गोलियां चलाने के मामले में नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, युवा अकाली दल के सचिव रणजीत सिंह चीमा, भगवान सिंह काजीकोट, पार्षद नवरूप सिंह संधावालिया, लखबीर सिंह लक्खा हवेलिया के अलावा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी दर्शन सिंह मान का कहना है कि पट्टी और तरनतारन में गुंडागर्दी करके गोलियां चलाने वाले सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए है।
बाक्स
शिअद प्रत्याक्षी की नामांकन वाली फाइल छीनने का मामला दर्ज
जोन ढोटिया ब्लॉक समिति से शिअद प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढोटिया ने नामांकन पत्र फाइल छीनने का मामला दर्ज करवाया है। थाना पट्टी के ड्यूटी अफसर एएसआइ गुरमुख सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह ढोटिया अपने सर्मथकों समेत नामांकन पत्र जमा करवाने एसडीएम कार्यालय पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने फाइल छीन ली।