पंजाब में 3 साल तक युवती का दुष्कर्म करता रहा युवक, शादी के बाद विदेश ले जाने का दिया झांसा; स्कूल में हुई थी दोस्ती
तरनतारन में एक युवक ने शादी और विदेश ले जाने का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म किया।

युवती को दिया विदेश ले जाना का झांसा (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
युवक ने शादी और विदेश ले जाने का झांसा दिया।
तीन साल तक युवती से लगातार दुष्कर्म किया गया।
आरोपी भूपिंदरदीप सिंह कुवैत फरार, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, तरनतारन। स्कूल में पढ़ाई दौरान हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। जिस दौरान युवक भूपिंदरदीप सिंह ने युवती को विवाह करवाकर विदेश लिजाने का झांसा दिया।
लगातार तीन वर्ष तक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में विवाह से मना कर दिया। पीड़िता डिप्रेशन में गई तो उसने दोबारा विवाह करवाने का झांसा दिया। बाद में पता चला कि युवक कुवैत चला गया है।
जिला अमृतसर के गांव चक्क सिकंदर निवासी हरफूल सिंह का लड़का भूपिंदरदीप सिंह जिला गुरदासपुर के गांव खैहरा कलां स्थित सरकारी हाई स्कूल में पढ़ाई करता था। जिस दौरान गुरु तेग बहादर कॉलोनी से संबंधित युवती की उसके साथ जान-पहचान हुई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई।
भूपिंदरदीप सिंह ने युवती को बताया कि वह विदेश सैटल होना चाहता है। उसने युवती को विवाह करवाकर साथ लिजाने का वादा किया। दोनों परिवारों की आपसी सहमति के चलते युवक व युवती एक-दूसरे के घर में आने जाने लगे।
लगातार तीन वर्ष तक उसे विभिन्न स्थानों पर लिजाकर भूपिंदरदीप सिंह दुष्कर्म करता रहा, लेकिन विवाह नहीं करवाया। पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। स्वजनों द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।
दोनों परिवारों ने मिल-बैठकर अप्रैल माह में विवाह की तारीख तय की, लेकिन आठ जनवरी से भूपिंदरदीप सिंह का मोबाइल नंबर (62809-74586) बंद आ रहा है। बाद में युवक के स्वजनों से राबता बनाया गया तो उन्होंने भी बहानेबाजी शुरु कर दी। बाद में पता चला कि भूपिंदरदीप कवैत चला गया है।
मेडिकल में हुई पुष्टि
सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि युवती द्वारा इंसाफ लेने लिए पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। जिसकी जांच के बाद पीड़िता का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया।
दुष्कर्म की पुष्टि के बाद बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया। भूपिंदरदीप सिंह विदेश गया है या कहीं और। यह पता लगाने लिए सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर की ड्यूटी लगाई गई है।
