लोकतंत्र के हत्यारे लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे : हनी
संवाद सहयोगी, अमृतसर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी ने हलका पूर्वी की वार्ड नंबर 27 के अमृतसर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी ने हलका पूर्वी की वार्ड नंबर 27 के इलाका कांगड़ा कॉलोनी के पार्क में निर्माणाधीन जिम के कार्य का जायजा लिया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी ने हलका पूर्वी की वार्ड नंबर 27 के इलाका कांगड़ा कॉलोनी के पार्क में निर्माणाधीन जिम के कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी व विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लगाने वाले लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दे रहे हैं। आज समूचा विपक्ष देश को बचाने की जगह अपने अस्तित्व और परिवारवाद को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। देश की सुरक्षा और भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। राजेश हनी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध केंद्र सरकार की कार्रवाई से बौखलाए विपक्षी दल एक मंच पर आने का प्रयास कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। देश पर शासन करने वाले सबसे बड़े राजनीतिक दल को प्रदेश में प्रचार करने पर प्रतिबंधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पंजाब के दूसरे दलों के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरने से रोका जाता है। उन्होंने कहा कि इन दलों के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है। इस अवसर पर सुरेश महाजन, संजय कुंदरा आदि मौजूद थे।