Vegetable prices: सब्जियों के दाम में भारी उछाल, अमृतसर में प्याज 70, आलू 50 रुपये किलो
Vegetable prices सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है। आलू 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है जबकि प्याज 70 रुपये किलो बिक रहा है। अफगानिस्तान से प्याज की खेप आई थी पर उससे भी कीमतें कम नहीं हुई हैं।
अमृतसर [कमल कोहली]। Vegetable prices: हरी सब्जियां इन दिनों आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। इस कारण रसोई में थाली का स्वाद बिगड़ गया है। लगातार बढ़ते दाम से लोग परेशान हैं। प्याज की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके दाम 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि आलू भी 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, अरबी व अन्य सब्जियां भी महंगी होने के कारण लोग अब दालों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
अभी दाम गिरने की संभावना नहीं: चरणजीत
फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट्स यूनियन के प्रधान चरणजीत सिंह बतरा ने कहा कि सब्जियों के दाम अभी कम होने की संभावना नहीं है। प्याज की उपज महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में बारिश के कारण कम हुई है। इसी कारण प्याज की कीमतों में उछाल आया है। वहीं आलू की फसल भी इस बार प्रभावित होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अन्य सब्जियां अभी दूसरे प्रदेशों से आ रही हैं। जब सब्जियां लोकल आनी शुरू होंगी, तब ही इनके दाम गिरेंगे। अफगानिस्तान से प्याज की खेप आई थी, पर उससे भी कीमतें कम नहीं हुई हैं।
रिटेल विक्रेताओं ने कम किया सब्जी खरीदना
रिटेल सब्जी विक्रेता बिल्ला ने बताया कि मंडी में रोजाना सब्जियों की कीमतें बढ़ने से ग्राहकों को समझाने में काफी मुश्किल आ रही है। रिटेल विक्रेता भी अब कम सब्जियां खरीद रहे हैं। आम आदमी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश भसीन ने बताया कि इस समय महंगाई चरम सीमा पर है। कई खाने-पीने की वस्तुएं लोगों की पहुंच से बाहर हैं। सरकार को खाने-पीने वाली घरेलू वस्तुओं के दाम कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
सब्जियों के दाम
सब्जी | सब्जी मंडी के भाव रुपये प्रति किलो | बाजार भाव रुपये प्रति किलो |
|
|
|
प्याज | 55 से 60 | 60 से 70 |
|
|
|
आलू | 45 से 50 | 50 से 60 |
|
|
|
टमाटर | 50 | 60 |
|
|
|
शिमला मिर्च | 120 | 160 |
|
|
|
गाजर | 100 | 120 |
|
|
|
भिंडी | 40 | 60 |
|
|
|
फलिया | 100 | 120 |
|
|
|
खीरा | 50 | 60 |
|
|
|
बंदगोभी | 60 | 80 |
|
|
|
करेला | 60 | 80 |
|
|
|
लहसुन | 160 | 200 |
|
|
|
अरबी | 50 | 60 |
|
|
|
बैंगन | 30 | 40 |
|
|
|
मेथी | 20 | 30 |
|
|
|
मूली | 14 | 20 |
|
|
|
धनिया | 60 | 80 |
|
|
|
हरी मिर्च | 60 | 80 |