विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पिता की पिस्तौल लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचा छात्र, क्लासमेंट पर तानी; कैंपस में हड़कंप

Published: Sat, 18 Apr 2026 02:07 PM (IST)

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कानून विभाग के एक छात्र ने पुरानी रंजिश के चलते अपने सहपाठी पर पिता की ...और पढ़ें

जीएनडीयू में छात्र ने सहपाठी पर तानी पिस्तौल।

जीएनडीयू में छात्र ने सहपाठी पर तानी पिस्तौल।

HighLights

  1. जीएनडीयू छात्र ने पुरानी रंजिश में सहपाठी पर पिस्तौल तानी

  2. पिता की लाइसेंसी पिस्तौल लेकर कैंपस पहुंचा था आरोपी

  3. सुरक्षा विभाग ने पुलिस को बुलाया, मामले की जांच जारी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के कानून विभाग के छात्र ने वीरवार को अपने ही सहपाठी पर मामूली बात पर पिस्तौल तान दी। पता चला है कि वह पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अपने पिता का लाइसेंसी हथियार लेकर कैंप्स में पहुंचा था।

किसी तरह स्टूडेंट्स ने पीड़ित का बीच बचाव किया और उसे वहां से भगा दिया गया। घटना के बारे में पता चलते ही यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी विभाग वहां पहुंचा और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को काल की। पीसीआर की टीमें वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाना कैंटोनमेंट पहुंचने के लिए मौखिक समन तामील करवाया गया। इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष सुने जा रहे हैं।

मौके पर मौजूद कानून विभाग के विद्यार्थियों ने बताया कि कानून विभाग के एक छात्र का पहले भी कई विद्यार्थियों के साथ विवाद हो चुका है। वह अकसर अपने पिता की पिस्तौल लेकर कैंप्स पहुंचता है। वीरवार को वह पिस्तौल लेकर पहुंचा था और पुरानी रंजिश में अपने ही विभाग के एक अन्य छात्र पर उसने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस घटना के बाद कैंप्स के सभी विद्यार्थी एक तरफ हो गए और सुरक्षा की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

पता चलते ही सुरक्षा विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिस्तौल तानने वाले छात्र का पिता वकील है। पिता भी कई राजनीतिक दलों का वर्कर रह चुका है। आरोपित युवक स्टूडेंट्स को झूठे कोर्ट केसों में फंसाने की धमकियां देता रहता है।

पुलिस और पीड़ित परिवार पर दबाव

पता चला है कि पिस्तौल तानने वाला छात्र अपने परिवार के साथ पुलिस और पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने पर लगा है। पहले भी परिवार के एक सदस्य पर पर्चा दर्ज होते-होते बचा था।

कुछ राजनीतिक पहुंच के बल पर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है कि किसी तरह मामला रफादफा करवाकर समझौता करवा दिया जाए। यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी अफसर एचएस संधू पीड़ित ने सारे मामले को लेकर थाने में शिकायत की है।