Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एक दिसंबर को पदाधिकारियों के संग बनाएंगे चुनावी रणनीति

विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा सभी जिलों में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में एक दिसंबर 2021 को जिला अमृतसर शहरी की पांचों विधानसभा के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों की बैठकें सारा दिन की जाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:24 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एक दिसंबर को पदाधिकारियों के संग बनाएंगे चुनावी रणनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एक दिसंबर को पदाधिकारियों के संग बनाएंगे चुनावी रणनीति

संवाद सहयोगी, अमृतसर: विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा सभी जिलों में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में एक दिसंबर 2021 को जिला अमृतसर शहरी की पांचों विधानसभा के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों की बैठकें सारा दिन की जाएंगी।

loksabha election banner

इस संबंध में तैयारियों को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन द्वारा भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, विधानसभा में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिदर सिंह पिटू, समस्त जिला टीम, सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

सुरेश महाजन ने कहा कि समूचे पंजाब को तीन जोन में बांटा गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा हर जोन के प्रभारी अपने जोन में वर्करों का मार्गदर्शन कर रहेहैं। इसी कड़ी में एक दिसंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा प्रदेश महासचिव व माझा जोन इंचार्ज जीवन गुप्ता अमृतसर शहरी की पांचों विधानसभा के प्रदेश, जिला, मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारियों से रू-ब-रू होने के लिए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बैठकें लेंगें।

कहां करेंगे बैठके

सुरेश महाजन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एक दिसंबर को सुबह 10:00 से 12:00 बजे अमृतसर केंद्रीय विधानसभा के कार्यकर्ताओं से, 12:00 से 02:00 बजे तक अमृतसर उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से, 02:30 से 04:00 बजे तक अमृतसर पूर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से, 04:00 से 05:30 बजे तक अमृतसर पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से तथा 05:30 से 07:00 बजे तक अमृतसर दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगें। वो इन बैठकों में कार्यकर्ताओं के विचार-विमर्श कर उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रर्मो संबंधी तथा चुनावों संबंधी उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.