श्री दुग्र्याणा कमेटी मनाएगी श्री दशहरा पर्व
महानगर की सबसे पुरानी संस्था श्री दशहरा कमेटी इस बार दशहरा पर्व नही मनाएगी। कमेटी ने अब दशहरा पर्व मनाने के लिए श्री दुग्र्याणा कमेटी से संपर्क किया है ताकि श्री दुग्र्याणा कमेटी अपने तौर पर दशहरा पर्व मनाए।
कमल कोहली, अमृतसर : महानगर की सबसे पुरानी संस्था श्री दशहरा कमेटी इस बार दशहरा पर्व नहीं मनाएगी। कमेटी ने अब दशहरा पर्व मनाने के लिए श्री दुग्र्याणा कमेटी से संपर्क किया है, ताकि श्री दुग्र्याणा कमेटी अपने तौर पर दशहरा पर्व मनाए। इस पर्व को मनाने के लिए दोनो कमेटियों में बैठकें हुई, लेकिन अभी तक दशहरा पर्व मनाने के लिए निर्णय नही हो सका है। संभावना है कि श्री दुग्र्याणा कमेटी दशहरा ग्राउंड में दशहरा पर्व मनाए। श्री दशहरा कमेटी ही एक ऐसी संस्था थी, जो महानगर में दशहरा पर्व मनाती थी। यह संस्था करीब 77 वर्ष पुरानी है। इसके संस्थापक समाज सेवक राधा कृष्ण सेठ थे। पिछले काफी सालों तक इस संस्था के प्रधान पुरुषोत्तम सेठ रहे। वर्ष 2017 में सर्वसम्मति के साथ विनोद सहदेव, जोकि पहले सीनियर उपाध्यक्ष थे, उनको श्री दशहरा कमेटी का प्रधान बनाया गया। कुछ माह पहले श्री दशहरा कमेटी के काफी समय तक रहे प्रधान पुरुषोत्तम सेठ व वर्तमान प्रधान विनोद सहदेव के मध्य प्रधान पद को लेकर विवाद पैदा हो गया था। पुरुषोतम सेठ व विनोद सहदेव दोनो ही अपने-आप को कमेटी का प्रधान बताने में लगे हुए हैं। यह बात भी सामने आई है कि वर्ष 1999 व 2018 में श्री दशहरा कमेटी ने दशहरा पर्व श्री दुग्र्याणा कमेटी के साथ मिलकर मनाया था। अब पूर्व विभाजित हुई दशहरा कमेटी व दुग्र्याणा कमेटी के मध्य दशहरा पर्व को मनाने के लिए बैठकों का सिलसिला चल रहा है। यह बात सामने आ रही है कि दशहरा कमेटी अपने पूरे अधिकार श्री दुग्र्याणा कमेटी को देकर दशहरा पर्व मनाने की सहमति दे चुका है। श्री दुग्र्याणा कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा के नेतृत्व में हो रही बैठकों में दुग्र्याणा कमेटी स्पष्ट कर चुकी है कि कमेटी अपने तौर पर दशहरा पर्व मनाएगी।
दशहरा मनाने को लेकर हो रहीं बैठके: श्री दुग्र्याणा कमेटी के प्रधान
श्री दुग्र्याणा कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि दशहरा कमेटी के साथ दशहरा पर्व मनाने के लिए बैठके हुई हैं। यह लगभग तय हो चुका है कि इस बार यह दशहरा पर्व श्री दुग्र्याणा कमेटी दशहरा पर्व मनाएगी, जिसमें सहयोग दशहरा कमेटी देगी। कमेटी दशहरा पर्व मनाने के लिए सब कमेटियों का गठन करके तैयारियां पूरी करेगी, ताकि शहरवासी दशहरा पर्व का आनंद ले सके। दशहरा मनाने के लिए देंगे सहयोग : दशहरा कमेटी के प्रधान
श्री दशहरा कमेटी के प्रधान विनोद सहदेव ने कहा कि उनकी कमेटी श्री दुग्र्याणा कमेटी को पूरा सहयोग देगी ताकि दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाए। सभी अधिकार दुग्र्याणा कमेटी को दे दिए गए है। ओम प्रकाश सोनी बने चीफ पैट्रन : श्री दशहरा कमेटी अमृतसर की ओर से एक मीटिग की गई, जिसमे कमेटी के चीफ पैट्रन ओम प्रकाश सोनी, पैट्रन पुरुषोत्तम कृष्ण सेठ एवं एडवोकेट रमेश चंद्र शर्मा बनाए गए। श्री दशहरा कमेटी के पुनर्गठन के लिए प्रस्ताव पारित करके श्री दशहरा कमेटी के सभी अधिकार उपरोक्त तीनों पैट्रन साहिबान को दिए गए, जो कि श्री दशहरा कमेटी की जनरल बॉडी एवं पदाधिकारी बॉडी का गठन करेंगे। इस अवसर पर विकास सोनी पार्षद, यूनुस कुमार डिप्टी मेयर, अरुण कुमार पप्पल, विक्की दत्ता, परमजीत चोपड़ा, सुनील कोंटी, सुमीत शर्मा आदि उपस्थित हुए।