अमृतसर सिविल अस्पताल में निकला सांप, डर के मारे काम छोड़कर भागे कर्मचारी
अमृतसर के सिविल अस्पताल में नसबंदी केंद्र के बाहर सांप दिखने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला, जिससे अस्पताल की साफ-सफाई पर सवाल उठे।
-1793606201290_m.webp)
सिविल अस्पताल के नसबंदी केंद्र के बाहर निकला सांप।
HighLights
सिविल अस्पताल के नसबंदी केंद्र के बाहर दिखा सांप।
कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक सांप को अस्पताल से बाहर निकाला।
घटना ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर उठाए प्रश्न।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। सिविल अस्पताल में अफरातफरी मच गई जब नसबंदी केंद्र के बाहर एक सांप घूमता दिखाई दिया। सुबह अस्पताल में अपने काम में जुटे कर्मचारियों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, वे घबराकर वहां से दूर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार सांप नसबंदी केंद्र के बाहर रेंग रहा था। कर्मचारियों ने उसे देखते ही आसपास मौजूद अन्य लोगों को सतर्क किया। अस्पताल परिसर में सांप होने की सूचना से वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में डर का माहौल बन गया।
इसके बाद कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए सावधानी के साथ सांप को अस्पताल के भीतर से बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी सतर्कता बरतते हुए उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया।
सांप हल्के भूरे रंग का था। उस पर गहरे भूरे रंग के धब्बे बने हुए हैं। हालांकि, इसकी प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके कुकरी समूह का सांप होने की संभावना जताई जा रही है।
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सांप मिलने की घटना ने परिसर की साफ-सफाई पर प्रश्न खड़े किए है। झाड़ियों तथा खाली स्थानों की नियमित सफाई नहीं की जा रही।