Move to Jagran APP

सिखी के प्रचार के लिए अभियान चलाएगी फेडरेशन: खालसा

फेडरेशन सिखी के प्रचार व प्रसार के लिए अभियान चलाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:25 AM (IST)
सिखी के प्रचार के लिए अभियान चलाएगी फेडरेशन: खालसा
सिखी के प्रचार के लिए अभियान चलाएगी फेडरेशन: खालसा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के संयोजक परमजीत सिह खालसा ने कहा कि फेडरेशन सारा वर्ष पंजाबी भाषा और सिखी की रक्षा व प्रसार करने का अभियान चलाएगी। इस अभियान की शुरुआत खालसा कॉलेज अमृतसर से की जाएगी। फेडरेशन की ओर से राज्य के हर कॉलेज, यूनिवर्सिटी और स्कूल में यूनिट बनाए जाएंगे। युवाओं को सिख धर्म और मातृ भाषा पंजाबी से जोड़ा जाएगा। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह अभियान सारा वर्ष चलाया जाएगा। खालसा स्थानीय यतीम खाना पुतलीघर में विद्यार्थियों की ओर एक विशाल बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सर्वसमिति से जशनप्रीत सिंह सिंह को खालसा कॉलेज अमृतसर यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि रविशेर सिंह को फेडरेशन की कॉलेज यूनिट का महासचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि फेडरेशन की ओर से जल्दी ही कश्मीर में भी जाकर यूनिट स्थापित करने के साथ साथ वहां हालात का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान नवजोत सिंह और अमनदीप सिंह को कालेज शाखा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष , महताब सिंह, बलकरण प्रीत सिंह को उपाध्यक्ष , हरदीप सिंह को संगठन सचिव, कर्मदीप सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के वरिष्ठ नेता मेजर सिंह खालसा, शिशपाल सिंह मीरांकोट, जसपाल सिंह इस्लामगंज, राजविदर सिंह पांच गुराईयां, बलकार सिंह बीर, गुरसिमरन सिंह , दविदर सिंह जैतो, गुरबीर सिंह , अमृत सिंह , हरमनदीप सिंह , हरपाल सिंह , रितेश सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.