यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार में दीवारों पर लगी गोलियों के निशानों को सहेज रही एसजीपीसी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर किया जा रहा दावा गलत है। इन ...और पढ़ें

अमृतसर,जागरण संवाददाता। ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान क्षतिग्रस्त हुए श्री अकाल तख्त साहिब व तेजा सिंह समुंदरी हाल में लगे गोलियां के निशान एसजीपीसी द्वारा सहेजे जा रहे हैं। इन निशानों पर शीशे का कवर चढ़ाया जा रहा है। इन निशानों को इतिहास के रूप में सहेज कर रखने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें Batala Breaking News: अपनी ही सर्विस पिस्टल से ट्रैफिक पुलिस के एसआई को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
इंटरनेट पर नया दावा
जहां एक ओर, क्षतिग्रस्त हुए श्री अकाल तख्त साहिब व तेजा सिंह समुंदरी हाल में लगे गोलियां के निशान एसजीपीसी द्वारा सहेजे जा रहे हैं, तो इसी बीच इंटरनेट पर कुछ और दावा किया जा रहा है। इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में यह दावा किया गया है कि इन निशानों को प्लास्टर से ढका जा रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह ने कहा कि यह वीडियो गलत है।
सिखों को नहीं मिला इंसाफ
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर किया जा रहा दावा गलत है। इन निशानों को संभाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन पर शीशे लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। उस समय जो हुआ वह लोगों को दिखता रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त सिखों के साथ जो नाइंसाफी हुई, उसकी निशानी सबको दिखती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज तक सिखों को इंसाफ नहीं मिला।
यह भी पढ़ें Tarntaran News: केंद्रीय जेल से दो मोबाइल फोन बरामद, तीन कैदियों पर केस दर्ज
जरनैल सिंह भिंडरावाला को मारी थी गोली
गौरतलब है कि, 6 जून 1984 को सेना ने श्री हरिमंदिर साहिब में जरनैल सिंह भिंडरावाला को गोलियां मारी थीं। इस दौरान उसकी मौत हुई थी। सेना के इस ऑपरेशन के दौरान श्री अकाल तख्त साहिब व तेजा सिंह समुंदरी हाल की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई थी। इन पर गोलियां के निशान आज भी हैं।