शिमला में हुआ प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रम
प्रकाश पर्व को समर्पित एक राज्य स्तरीय गुरमति कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करवाया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक राज्य स्तरीय गुरमति कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करवाया गया। इसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राजपाल बंडारू दत्तत्रेय, तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह और एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह व एसजीपीसी सदस्य दलजीत सिह भिडर शामिल हुए। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से व एसजीपीसी के सहयोग के साथ रिज मैदान शिमला में यह कार्यकम करवाया गया। बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में संगत कार्यक्रम में पहुंची।
हिमाचल प्रदेश के राजपाल दत्तात्रेय ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं सारी मानव जाति के लिए हैं। सीएम ठाकुर ने कहा कि आज के समय में गुरु साहिब की उपदेश और भी प्रसंगिक हैं। जिन पर चलकर आपको अपना जीवन सुखदाई बनाना चाहिए। उन्होंने विश्व प्रसंग में गुरु साहिब की शिक्षाओं के महत्व को भी बताया। तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार रघुबीर सिंह ने संगत के साथ विचार सांझा करते हुए गुरु साहिब की विचारधारा को मानवता के लिए कल्याणकारी बताया। इस मौके पर एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिद सिंह लोंगोवाल और एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने हिमाचल प्रदेश में सिख धर्म का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार करने का भी एलान किया। हिमाचल मिशन के माध्यम से गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को मनाने व उनकी शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। यहां गुरुद्वारा सिंह सभा के जसविदर सिंह, दलजीत सिंह भिडर ने भी संबोधित किया। इस दौरान रागी जत्थों की ओर से गुरबाणी कीर्तन का गायन किया गया।