हरजिंदर सिंह धामी फिर बने SGPC के अध्यक्ष, छठी बार संभालेंगे कमान; देखें नई कार्यकारिणी लिस्ट
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वार्षिक चुनावी इजलास में हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा अध्यक्ष चुना गया है।

हरजिंदर सिंह धामी फिर बने एसजीपीसी अध्यक्ष (फोटो- जागरण आर्काइव)
HighLights
हरजिंदर सिंह धामी एसजीपीसी के अध्यक्ष चुने गए
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी चयन हुआ
यह चुनाव तेजा सिंह समुद्री हॉल में हुआ
जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का वार्षिक चुनावी इजलास शुक्रवार को तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित हो चुका है।
तेजा सिंह समुद्री हाल में वार्षिक चुनावी इजलास के दौरान चयन हुआ। हरजिंदर सिंह धामी को फिर से प्रधान बनाया गया है।
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा प्रधान बनाए जाने के आसार पहले से ही थे। चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के खेमे में पूरा आत्मविश्वास नजर आया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि नई टीम का चयन सर्वसम्मति से हुआ है।
मुख्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी अंतरिम सदस्यों की लिस्ट
- प्रधान: एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी
- सीनियर उप-प्रधान (मीत प्रधान): सरदार रघुजीत सिंह विर्क
- जूनियर उप-प्रधान (मीत प्रधान): सरदार गुरबख्श सिंह खालसा
- जनरल सचिव (महासचिव): सरदार गुरप्रीत सिंह झब्बर
कार्यकारिणी (अंतरिम) सदस्य
| क्रम सं. | उपाधि | पूरा नाम |
| 1 | सरदार | मोहन सिंह बंगी |
| 2 | सरदार | बावा सिंह गुमानपुरा |
| 3 | सरदार | रणजीत सिंह काहलों |
| 4 | सरदार | नवतेज सिंह काउणी |
| 5 | बीबी | परमजीत कौर मूनक |
| 6 | सरदार | रविंदर सिंह खालसा |
| 7 | सरदार | दर्शन सिंह बराड़ मोठांवाली |
| 8 | सरदार | चरण सिंह आलमगीर |
| 9 | सरदार | गुरिंदरपाल सिंह गोरा |
| 10 | सरदार | कुलदीप सिंह नस्सूपुर |
| 11 | बीबी | नरिंदर कौर रणीया |
कौन हैं हरजिंदर सिंह धामी?
साल 1956 में जन्मे एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीए और एलएलबी पास हैं। वह करीब चार दशक से वकालत के पेशे में सक्रिय रहे हैं। साल 1996 में वह पहली बार एसजीपीसी के सदस्य चुने गए थे।
धामी इसके बाद लगातार संस्था के सदस्य रहे। उन्होंने धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दीं।
वर्ष 2019 में उन्हें एसजीपीसी का महासचिव चुना गया। इसके बाद वर्ष 2020 में उन्होंने संस्था के मुख्य सचिव के प्रशासनिक पद पर सेवाएं निभाईं।
नवंबर 2021 में पहली बार एसजीपीसी अध्यक्ष चुने गए धामी अब लगातार छठी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्हें सिख मामलों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ रखने वाला नेता माना जाता है। वह सिख संघर्ष से जुड़े कई योद्धाओं के कानूनी मामलों की पैरवी भी करते रहे हैं।