विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: धामी को 5वीं बार मिलेगी प्रधानगी या बीबी जागीर कौर की होगी वापसी? 20 नवंबर को होगा SGPC का चुनाव

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:28 PM (IST)

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के 20 नवंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव में प्रधान पद के लिए एडवोकेट हरजिंदर ...और पढ़ें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 20 नवंबर को होगा (फाइल फोटो)

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 20 नवंबर को होगा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. SGPC प्रधान पद के लिए धामी और बीबी जागीर कौर में टक्कर

  2. 20 नवंबर को होगा चुनाव परिणाम, तय होगी नई कार्यकारिणी

  3. अकाली दल (बादल) की प्रतिष्ठा दांव पर, राजनीतिक स्थिति पर असर

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के 20 नवंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव को लेकर पंथक हलचल तेज हो गई है। प्रधान पद के लिए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर के बीच मुकाबला हैं।

धामी लगातार पांचवीं बार प्रधानगी हासिल करेंगे या बीबी जागीर कौर की वापसी का रास्ता साफ होगा। इस चुनाव का परिणाम न केवल एसजीपीसी की अगली कार्यकारिणी तय करेगा, बल्कि शिरोमणि अकाली दल बादल की राजनीतिक स्थिति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगा। दोनों ही प्रत्याशी एक दूसरे के समर्थको के संपर्क में हैं और उन्हें अपनी पाले में खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव में प्रधान के अलावा सीनियर उपप्रधान, जूनियर उपप्रधान, महासचिव और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा। अकाली दल बादल धड़े के लिए इस बार चुनाव इसलिए भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि बीबी जागीर कौर अब सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर शिरोमणि अकाली दल (पुनरसुरजीत) में शामिल हो चुकी हैं।

विगत चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से पराजित किया था। धामी को 107 मत मिले थे, जबकि बीबी जागीर कौर के पक्ष में 33 मत पड़े थे।

अकाली दल की प्रतिष्ठा भी दांव पर

एसजीपीसी चुनाव को सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश होगी कि प्रधान पद पर उसके समर्थित उम्मीदवार की जीत हो और कार्यकारिणी में भी उसका प्रभाव बरकरार रहे।

दूसरी ओर, बीबी जागीर कौर की दावेदारी मजबूत होती है तो इसे अकाली दल के भीतर और उससे अलग हुए नेताओं की राजनीतिक ताकत माना जाएगा।

बीबी जागीर कौर पहले एसजीपीसी की प्रधान रह चुकी हैं। वह बादल गुट से अलग होकर अकाली दल पुनर सुरजीत में शामिल हुई थीं। सूत्रों के अनुसार शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और अकाली दल पुनर सुरजीत के बीच संभावित राजनीतिक समझौते को लेकर बातचीत की अटकलें हैं।

इन पद के लिए चुनाव लड़ेगा धामी ग्रुप

  • एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी प्रधान
  • रघुजीत सिंह विर्क वरिष्ठ उपप्रधान
  • बलदेव सिंह कल्याण कनिष्ठ उपप्रधान
  • शेर सिंह मंडवाला महासचिव
  • कुलवंत सिंह मन्नण मुख्य सचिव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।