Move to Jagran APP

सेवादार हरभजन सिंह ने छेहरटा साहिब गुरुद्वारे में चढ़ाया सोने का छत्र व चौर साहिब

गुरुद्वारा श्री छेहरटा साहिब से मांगी पुत्तर दात की मन्नत पूरी होने पर संधू कालोनी के रहने वाले हरभजन सिंह ने गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में सोने का छत्र व चौर साहिब के साथ एक चांदी का चौर साहिब अर्पित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 09:00 AM (IST)
सेवादार हरभजन सिंह ने छेहरटा साहिब गुरुद्वारे में चढ़ाया सोने का छत्र व चौर साहिब
सेवादार हरभजन सिंह ने छेहरटा साहिब गुरुद्वारे में चढ़ाया सोने का छत्र व चौर साहिब

संवाद सूत्र, छेहरटा : गुरुद्वारा श्री छेहरटा साहिब से मांगी पुत्तर दात की मन्नत पूरी होने पर संधू कालोनी के रहने वाले हरभजन सिंह ने गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में सोने का छत्र व चौर साहिब के साथ एक चांदी का चौर साहिब अर्पित किया।

loksabha election banner

इस मौके पर गुरुद्वारा श्री छेहरटा साहिब के मैनेजर लाल सिंह ने कहा कि हर श्रद्धालु की तरफ से सच्चे मन से की गई अरदास छेहरटा साहिब गुरुद्वारा में पूरी होती है। लाल सिंह ने हरभजन सिंह द्वारा की गई उक्त सेवा के बाद उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह के घर भी लंबे समय से पोतरा ना होने के कारण गुरुद्वारा श्री छेहरटा साहिब में अरदास की गई थी, जिसके बाद मन्नत पूरी हुई। इस मौके सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर बावा सिंह गुमानपुरा और गुरुद्वारा इंस्पेक्टर सरदार खुशहाल सिंह हाजिर थे। गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया

मार्केट कश्मीरी पंडिता एसोसिएशन के प्रधान शैंकी भाटिया की अगुआई में श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष तौर पर शामिल हुए पार्षद विकास सोनी, कांग्रेस व्यापार सेल के प्रधान गिन्नी भाटिया को शैंकी भाटिया ने सम्मानित किया। पार्षद सोनी व गिन्नी ने बताया कि गुरु जी के बताए मार्ग पर चलकर हरेक नागरिक को समाज भलाई के कार्य करने चाहिए। इस मौके पर एनएसयूआइ प्रधान अक्षय शर्मा, लाली, सुनील कौंटी, विशाल गिल, आशीष महाजन, संजीव शर्मा, गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह, नरिदर सिंह, राहुल, मुखविदर सिंह, रिकू अरोड़ा, हरभजन सिंह, बोबी भाटिया, वरुण गुप्ता, कमल मल्होत्रा, रोहित महाजन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.