Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने 100 और भारतीय मछुआरों को किया रिहा, भारत पहुंचे

पाकिस्तान ने सोमवार को 100 और भारतीय मछुआरों को रिहा किया। ये मछुआरे अटारी वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंचे

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 08:52 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 02:22 PM (IST)
पाकिस्तान ने 100 और भारतीय मछुआरों को किया रिहा, भारत पहुंचे
पाकिस्तान ने 100 और भारतीय मछुआरों को किया रिहा, भारत पहुंचे

जेएनएन, अमृतसर। पाकिस्तान की सरकार ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। इन मछुआरों को पाक सतलुज रेंजर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट मुहम्मद सहजाद फैजल अली ने बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट अनिल चौहान को सौंपा। अंतरराष्ट्रीय अटारी वाघा सीमा के रास्ते आए मछुआरों का नायब तहसीलदार अटारी लखविंदर पाल सिंह ने स्वागत किया। ये मछुआरे पाकिस्तान की मलीर जेल में कैद थे। सभी मछुआरे गुजरात के हैं, जो समुंदर में तूफान आने के कारण मछलियों को पकड़ते समय पाकिस्तान की सरहद में चले गए थे।

loksabha election banner

इससे पूर्व गत सप्ताह भी पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इस दौरान पाक के सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन ने रिहा हुए मछुआरों को यात्रा खर्च के अलावा उपहार भी दिए थे।

पाकिस्तान ने यह प्रयास दोनों देशों के बीच सद्भाव बढ़ाने के लिए उठाया है। पाकिस्तान ने इसी माह चार चरणों में भारत के 360 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है। रिहा किए गए मछुआरों को रिहाई के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कराची कंटोनमेंट रेलवे स्टेशन तक लाया गया। जहां से इन्हें लाहौर लाया गया। ये मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे, जहां पाक की जल सीमा में प्रवेश करने पर पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने इन्हें पकड़ लिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.