Move to Jagran APP

कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति की : मलिक

भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 01:24 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:07 AM (IST)
कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति की : मलिक
कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति की : मलिक

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने शनिवार को अमृतसर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा की अगुवाई में हजारों भाजपाइयों ने इस यात्रा में महात्मा गांधी के उपदेशों एवं उद्देश्यों पर चलने का आह्वान किया।

उत्तरी विधानसभा हलके से निकाली गई इस यात्रा में शामिल भाजपाइयों को संबोधित करते हुए श्वेत मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के दिए गए उपदेशों व उद्देश्यों को अपनाकर बापू के सपनों का भारत बनाने की राह में बढ़ रहे हैं। मोदी का मूल मंत्र है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' सही मायने में मोदी ही आज गांधीजी के अनुयायी सिद्ध हुए हैं।

मालिक ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके उपदेशों व उद्देश्यों से हमेशा दूर रही। प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार की उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेक अभिनव योजनाओं का लाभ निचले पायदान पर खड़े सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचे। उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन बांटे गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ लोगों और कमजोर परिवारों को चिकित्सा की सुविधा प्रदान की गई है तथा पिछले एक साल में 47 लाख से अधिक लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ से अधिक शौचालय देश भर में बनाए जा चुके हैं। जन-धन योजना के तहत 34.43 करोड़ खाते खोले गए हैं जिनमें 91,14,195 करोड़ रुपए की राशि जमा हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी, स्वच्छता, अस्पृश्यता उन्मूलन, संप्रदायिक सद्भाव, भारतीय भाषाओं का संवर्धन, ग्रामोद्योग, नई तालीम जैसे कार्यक्रम दिए। आज देश में गांधीजी के बताए उपदेशों व मार्ग पर चलने की जरुरत है। प्रदेश की जनता को गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से गांधीजी के दर्शाये मार्ग पर चलने के लिए आह्वान किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, प्रदेश सचिव सुरेश महाजन, राकेश गिल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, केवल कुमार, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, डॉ. राम चावला, अनुज सिक्का, पार्षद सुखमिदर सिंह पिटू, अमन ऐरी, जरनैल सिंह ढोट, अरविन्द शर्मा, दविदर पहलवान, जनार्दन शर्मा, हरविन्दर संधू, गौतम अरोड़ा, मानव तनेजा, राहुल महेश्वरी, सलिल कपूर, नवदीप हांडा, अर्जुन मलिक, वरुण पुरी, श्रवण नय्यर, पप्पू महाजन, डॉ. राकेश शर्मा, सरबजीत शंटी, बलदेव राज बग्गा, ज्योति बाला, कुमार अमित, अविनाश शैला, सुधीर श्रीधर, सुरिदर शर्मा, विधु पुरी, अश्वनी वशिष्ठ, जोगिदर वाही, अजय अरोड़ा, एकता वोहरा, अलका शर्मा, तरुण जस्सी, राम पाल मेहरा, चरणजीत सिंह, अतुल मेहरा, सुशील देवगन, इन्द्रपाल आर्य, राकेश महाजन, कपिल शर्मा, बॉबी वेरका, वरिदर भट्टी, टिकू प्रधान, संदीप बहल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.