देश को संभालने के लिए आज भी कुर्बानियों की जरूरत : पवन सैनी
शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित जलियांवाला बाग में श्रद्धाजंलि समारोह का आयोजन किया।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमतृसर : ऑल इंडिया आंतकवाद विरोधी संगठन की अमृतसर इकाई द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित जलियांवाला बाग में श्रद्धाजंलि समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में संगठन के पंजाब महासचिव पवन सैनी मुख्य मेहमान के रुप में शामिल हुए।
सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश को आजाद करवाने के लिए क्रांतिकारी मिशन शुरु किया था। उन्होने चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर देश को आजाद करवाने का प्रण लेते हुए कुर्बानी दी थी। आज भी देश को संभालने के लिए कुर्बानियों की जरुरत है। इस मौके पर शिव भंडारी, गुरदेव सिंह, कंवलजीत भुल्लर, परमजीत सिंह, जसबीर भोला, बुटर सिंह, सूरज, देवअंत शर्मा, अर्जुन, राहुल, अशोक सिंह, लाल सिंह, लखविदर, हरिओम, रछपाल सिंह, बलविदर सिंह, दिनेश कुमार, परमजीत सिंह, दविदर सैनी, सोनी हुसैनपुरा, रघुबीर सिंह, जसपाल सिंह, प्रेम मसीह, चेतन शर्मा आदि मौजूद थे।