कांग्रेस ने बौखलाहट में अकाली नेताओं पर दर्ज किए केस: मन्ना
पूर्व विधायक मनजीत सिंह मन्ना ने कहा कि पंजाब के लोगों को उनका बनता हक दिलवाने के लिए शिरोमणि अकाली दल द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 05:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, रइया: पूर्व विधायक मनजीत सिंह मन्ना ने कहा कि पंजाब के लोगों को उनका बनता हक दिलवाने के लिए शिरोमणि अकाली दल द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इन प्रदर्शनों से घबराई कांग्रेस सरकार ने पंजाब के कई हलकों में अकाली नेताओं पर केस दर्ज किए हैं। इसके बावजूद शिअद हमेशा लोगों की आवाज बुलंद करता रहेगा। यहां महासचिव हरजीत सिंह, हैप्पी, अमरीक सिंह, लाली, गुरदेव सिंह, जसविदर सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें