शिअद ने जिला भाजपा प्रधान को किया सम्मानित
कर्णपाल सिंह चावला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिला भाजपा प्रधान सुरेश महाजन को सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 12:44 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 12:44 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह चावला व सचिव कर्णपाल सिंह चावला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिला भाजपा प्रधान सुरेश महाजन को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह चावला ने सुरेश महाजन को बधाई देते हुए कहा कि सुरेश महाजन के जिला प्रधान बनने पर अकाली-भाजपा गठजोड़ और मजबूत होगा, क्योंकि सुरेश महाजन सुझवान, ईमानदार व भाजपा के प्रति हर समय समर्पित रहने वाले हैं। इस अवसर पर अकाली दल की ओर से सुरेश महाजन को यादगारी चिन्ह भी भेंट किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें