Move to Jagran APP

शिअद का हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, भाजपा पर लगाया यह आरोप

शिरोमणि अकाली दल ने ऐलान किया है कि वह हरियाणा में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी ने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 08:52 PM (IST)
शिअद का हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, भाजपा पर लगाया यह आरोप
शिअद का हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, भाजपा पर लगाया यह आरोप

अमृतसर, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में भाजपा का साथ छोड़ अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कोर कमेटी की बैठक में हरियाणा के अकाली विधायक को बलकौर सिंह को दिल्ली में भाजपा में शामिल करने की निंदा की गई। इसे शिअद-भाजपा के गठबंधन धर्म का उल्लंघन और भाजपा की धक्केशाही बताया गया। शिअद हरियाणा में जल्दी ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा।

loksabha election banner

कोर कमेटी की बैठक में लिया फैसला, अकाली विधायक बलकौर को भाजपा में शामिल करने की निंदा

बैठक की अध्यक्षता अकाली दल के अध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह बादल ने की। कोर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि भाजपा ने गठबंधन धर्म को तोड़कर अकाली विधायक को अपनी पार्टी में शामिल किया है। यह गठबंधन को कमजोर करने की साजिश है। अकाली दल हमेशा भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिला कर राजनीति के मैदान में डटा रहा है परंतु भाजपा ने विश्वासघात किया है। कोर कमेटी भाजपा की इसका कड़ा विरोध करती है।

बैठक में कहा गया कि भाजपा ने अकाली दल को नजरअंदाज करने का जो रास्ता अपनाया है उसका अकाली दल की कोर कमेटी विरोध करती है। कोर कमेटी बैठक में चर्चा हुई कि भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा का चुनाव अकाली दल के साथ मिलकर लडऩे का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें: तीन घंटे तक ऑटो पर घूमती रही युवती, किराया मांगा तो रोड पर टीशर्ट उतार किया हंगामा, जानें क्‍या है पूरा मामला

शिअद नेताओं ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान भी एलान किया था कि अकाली दल व भाजपा मिलकर हरियाणा के चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब भाजपा खुद ही इससे पीछे हट रही है। अकाली दल ने भाजपा को पूरे देश में खुले मन से हर तरह का समर्थन देने का फैसला लिया था। अकाली दल हमेशा आपसी भाईचारा को लेकर भाजपा का समर्थन करता रहा है, लेकिन अब भाजपा खुद साथ छोड़ रही है जो सही नहीं है।

यह भी पढ़ें: अब चिंता न करें, पड़ोस से आ रहा प्याज, वर्षों पुराना यह दोस्‍त देश संकट में आया साथ


बैठक में ये थे मौजूद

कोर कमेटी की बैठक में एसजीपीसी के अध्यक्ष गोङ्क्षबद ङ्क्षसह लोंगोवाल, राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह काहलों, बीबी जगीर कौर, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, डॉ. उपिंदरजीत कौर, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, गुलजार सिंह रणीके, बिक्रम सिंह मजीठिया, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, बलदेव सिंह मान, हरि सिंह जीरा, मनजिंदर सिंह सिरसा, दरबारा सिंह, जंगवीर सिंह आदि मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.