Move to Jagran APP

भगवान श्री राम के नाम से होता है जीव का कल्याण : वालिया

भगवान श्री राम के नाम से जीव का कल्याण होता है। जहां प्रभु श्री राम के नाम का जाप होता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 11:32 PM (IST)
भगवान श्री राम के नाम से होता है जीव का कल्याण : वालिया
भगवान श्री राम के नाम से होता है जीव का कल्याण : वालिया

संवाद सहयोगी, अमृतसर : भगवान श्री राम के नाम से जीव का कल्याण होता है। जहां प्रभु श्री राम के नाम का जाप होता है। वहीं जीव के भीतर पनप रही कुरीतियों का नाश हो सकता है। यह बात शिवाला बाग भाइया के निकट श्री राम मंदिर में चल रही श्री रामायण महायज्ञ के दूसरे दिन श्री राम शरणम् अमृतसर के प्रमुख तिलक राज वालिया ने कही।

loksabha election banner

शिवाला बाग भाइया ट्रस्ट के महासचिव हेमराज हांडा, अश्वनी बाली, विमल गुप्ता, जयंत सूद, रमन अग्रवाल, अमित व्यास, शाम सुंदर अरोड़ा, सुरिदर महेंद्रू, संदीप छाबड़ा, धर्मपाल के साथ मिल कर वालिया ने जय श्री राम के जयकारों के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित की।

वालिया ने कहा कि भगवान श्री राम का शासन लोक मत के साथ चलता था। हमें हमेशा प्रभु श्री राम जी के बताए हुए मार्ग पर चल कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। यहां हिना, कीर्ति, रिदमा, अंजू, दीक्षा, राधिका, गायत्री ने श्री रामायण का पाठ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.