विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 11th September: पंजाब में 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अलर्ट जारी; जल्द मिलेगी राहत!

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं, जबकि उसके बाद राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।

  2. पांच जिलों में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया।

  3. सोमवार से मौसम में बदलाव, गर्मी से मिलेगी राहत।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम में बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान कई जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है।

हालांकि, सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। विभाग ने पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हिमाचल से सटे जिलों में हल्की बारिश के साथ तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav 10th September: दाल-तिलहन, गेहूं और चावल की कीमतों में आया बदलाव, देखें आज के ताजा रेट्स

सामान्य से 2.7 डिग्री गर्म राज्य

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ की ओर से 10 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक रहा। पटियाला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।

भाखड़ा बांध क्षेत्र में 37.1 डिग्री, चंडीगढ़ में 36.5 डिग्री और बठिंडा में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और लुधियाना में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच लुधियाना में 11.4 मिलीमीटर और रूपनगर में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के उद्योगों को शारजाह से जोड़ने की तैयारी, मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया प्लान; 3000 इकाइयों को होगा फायदा

रविवार तक गर्मी, सोमवार को राहत

मौसम विभाग की तरफ से जानकारी जानकारी के अनुसार रविवार तक राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

11 सितंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

12 सितंबर: वर्षा उत्तरी जिलों तक सीमित रहने की संभावना है।

13 सितंबर: को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब सहित कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

14 सितंबर: मौसम में बड़ा बदलाव आने का अनुमान है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को प्रदेश के बड़े हिस्से में वर्षा होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- आप से BJP में आए 6 सांसद बनेंगे नशा मुक्त पंजाब यात्रा का चेहरा, राघव चड्ढा-संदीप पाठक को मिलेगी अहम जिम्मेदारी