विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: ड्यूटी पर मौजूद नशे में कपड़े उतारने वाला पंजाब पुलिसकर्मी निलंबित

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 05 Feb 2023 07:37 AM (GMT+05:30)

पंजाब के अमृतसर में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में ...और पढ़ें

ड्यूटी पर मौजूद नशे में कपड़े उतारने वाला पंजाब पुलिसकर्मी निलंबित
ड्यूटी पर मौजूद नशे में कपड़े उतारने वाला पंजाब पुलिसकर्मी निलंबित

अमृतसर, पंजाब: अमृतसर में डीसी कॉम्‍प्‍लेक्‍स के बाहर ड्यूटी के दौरान शराब के प्रभाव में आपत्तिजनक हरकत करते पाए जाने के बाद एक सहायक उप-निरीक्षक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।

आरोप है कि एएसआई सुरिंदर सिंह ने शराब के नशे में अपने कपड़े उतार दिए और अपना गुप्‍तांग खोल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार में दीवारों पर लगी गोलियों के निशानों को सहेज रही एसजीपीसी

सहायक पुलिस एसीपी कमलजीत सिंह औलख ने एएनआई को बताया कि आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि एएसआई सुरिंदर सिंह डीसी कॉम्‍प्‍लेक्‍स के बाहर ड्यूटी पर थे।

कुछ पत्रकार द्वारा बनाया गया एक वीडियो वायरलल हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि वह शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे। हमने उनके निलंबन की रिपोर्ट भेज दी है और उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Chandigarh News: महिला का आरोप, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, हेयर ड्रेसर सनी अली पर केस दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।