विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्ल्स ग्रुप के मालिक महाठग निर्मल सिंह भंगू का निधन, 5 करोड़ से अधिक लोगों को ठगकर बना था अरबपति

Published: Mon, 26 Aug 2024 08:38 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2024 08:41 AM (IST)

Punjab News पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू का निधन हो गया। वह तिहाड़ जेल में बंद था। तबीयत ...और पढ़ें

Punjab News: पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू का निधन।
Punjab News: पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू का निधन।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मिल सिंह भंगू का निधन हो गया। वह तिहाड़ जेल में बंद था। तबीयत बिगड़ने पर उसे दीन दयाल अस्पातल में भर्ती कराया गया था। भंगू पर 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को ठगने का आरोप है। लोगों को ठगकर उसने अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया था।

महाठग निर्मल सिंह भंगू पर आरोप है कि उसने चिटफंड कंपनी पीएसीएल यानी पर्ल्स ग्रुप से देश के 5 करोड़ से अधिक लोगों को 50 हजार करोड़ का चूना लगाया था। सीबीआई ने ठगी मामले में 8 जनवरी 2016 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

चिटफंड कंपनी पियरलेस में किया था काम 

बता दें कि निर्मल सिंह भंगू पंजाब के बरनाला जिला के रहने वाला था। उसका शुरुआती जीवन बहुत अच्छा नहीं था, वह दूध बेचने का काम करता था। लेकिन नौकरी की तलाश में वह पंजाब से कोलकाता चला गया। इसके बाद वह चिटफंड कंपनी पियरलेस से जुड़ गया। कुछ दिनों तक वहां काम किया। उसके बाद गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड से जुड़ गया।

कुछ सालों बाद यह कंपनी बंद हो गई। कई दिनों तक भंगू बेरोजगार रहा। लेकिन दोनों कंपनी में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों को ठगने का पूरा हुनर सीख लिया था। इसके बाद अपनी कंपनी खड़ी कर लोगों को ठगना शुरू किया। उन्होंने पीएसीएल कंपनी बनाकर लोगों को मोटा मुनाफा का लालच देकर अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें- Punjab News: मुंबई से फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला के साथ करता था दुष्‍कर्म