विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब मंडी रेट: गेहूं-धान और कपास के दामों में हलचल, जानिए प्रमुख मंडियों का ताजा भाव

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:36 PM (IST)

पंजाब की प्रमुख अनाज मंडियों में फसलों की आवक बढ़ गई है, जिससे गेहूं, बासमती, कपास और सरसों जैसी फसलों के भावों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

पंजाब की मंडियों में फसलों की आवक बढ़ी भावों में उतार-चढ़ाव जारी।

पंजाब की मंडियों में फसलों की आवक बढ़ी भावों में उतार-चढ़ाव जारी।

HighLights

  1. फसलों की आवक बढ़ने से मंडियों में भावों में बदलाव

  2. गेहूं, बासमती, कपास, सरसों के भावों में उतार-चढ़ाव जारी

  3. अंतरराष्ट्रीय मांग से बासमती और कपास को मजबूती मिली

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के प्रमुख अनाज मंडियों में फसलों की आवक बढ़ने लगी है। वहीं, मंडियों में आवक के साथ-साथ भावों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

बता दें कि पंजाब की खन्ना, राजपुरा, कोटकपूरा और बठिंडा जैसी बड़ी मंडियों में गेहूं, बासमती धान, कपास और सरसों की भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

मंडी में उतार-चढ़ाव के बीच व्यापारियों और किसानों की नजरें आने वाले दिनों में बाजार के रुख पर टिकी हुई है। पंजाब मंडी बोर्ड ने मंडियों में तिरपाल, शेड, पीने के पानी के इंतजाम किए हैं ताकि किसानों को किसी तरह की समस्या ना हो।

प्रमुख मंडियों का ताजा भाव

पंजाब की प्रमुख फसलों का मंडी भाव (प्रति क्विंटल)
फसल का नाम न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹) औसतन / सरकारी भाव (₹) मुख्य प्रभावित मंडियां
गेहूं (Wheat) ₹2,275 ₹2,450 ₹2,275 (MSP) खन्ना, राजपुरा, लुधियाना
धान / बासमती (Paddy/Basmati) ₹3,200 ₹4,150 ₹3,650 तरनतारन, कोटकपूरा, अमृतसर
कपास / नरमा (Cotton) ₹6,800 ₹7,400 ₹7,100 बठिंडा, अबोहर, मानसा
मक्का (Maize) ₹1,850 ₹2,100 ₹1,980 होशियारपुर, नवांशहर
सरसों (Mustard) ₹4,800 ₹5,350 ₹5,050 फाजिल्का, फिरोजपुर

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी मांग के कारण बासमती की प्रीमियम किस्मों और कपास (नरमा) की बोलियों में मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं, मंडी विशेषज्ञों किसानों को सलाह दी है कि अपनी फसल को पुरी तरह से सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाए ताकि फसलों का अच्छा भाव मिल सके। 

यह भी पढ़ें- दीवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, लुधियाना से चलेंगी बिहार-बंगाल के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें