यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab: सीएम मान ने 36 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के पहले जत्थे को सिंगापुर दौरे के लिए किया रवाना
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 36 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के पहले जत्थे को सिंगापुर दौरे के लिए रवाना किया ...और पढ़ें

चंडीगढ़, 4 फरवरी। पीटीआई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को 36 सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के पहले जत्थे को पेशेवर प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर की यात्रा के लिए रवाना किया। प्रिंसिपल 6 से 10 फरवरी तक सिंगापुर में प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग सेमिनार में भाग लेंगे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को गारंटी दी थी कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदल दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Punjab: धन्नोवाली से रामामंडी पहुंचने में लग रहा आधा घंटा, दकोहा अंडरपास निर्माण ने किया राहगीरों को परेशान
मुख्यमंत्री ने कहा संवाददाताओं से कहा कि आज, 36 स्कूल प्रधानाध्यापकों का पहला बैच सिंगापुर जा रहा है और वे वहां पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। सिंगापुर में प्रधानाचार्य अकादमी में वें शिक्षा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को सीखेंगे।
पहला जत्था 11 फरवरी को लौटेगा और वें अपने सहयोगियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जिस तरह से दिल्ली सरकार में बदलाव किया है, पंजाब भी उसी बदलाव का गवाह बनेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे पास प्रतिभाशाली शिक्षक हैं। लेकिन उन्हें नवीनतम शिक्षण तकनीकों के बारे में अद्यतन करने की आवश्यकता थी, जिसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। हम शिक्षकों को फिनलैंड भी भेजेंगे और शिक्षकों को उन जगहों पर भी भेजेंगे जहां सीखने के लिए नए और नवीनतम तरीके उपलब्ध होंगे। हम आगामी राज्य के बजट में शिक्षा के लिए परिव्यय भी बढ़ाएंगे।