यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Accident: ओवरटेक की कोशिश में बोलेरो बाइक से टकराई, तीन की मौत
पंजाब एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। ओवरटेक की कोशिश करने पर बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बटाला : अमृतसर से फतेहगढ़ चूड़ियां जाते समय वीरवार रात को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ओवरटेक करने की कोशिश में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पिता, बेटा और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मजीठा थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बेखौफ चोर: पुलिस के कड़े पहरे के बीच बदमाशों ने चुरा ली निगम की ट्रॉली; पास में हैं SSP दफ्तर समेत दो चौकियां
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गांव बीरबरपुरा के पास एक बोलेरो गाड़ी (पीबी02ए- 7973) फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ जा रही थी, जबकि एक मोटरसाइकिल पर एक ही परिवार के चार सदस्य पति-पत्नी और दो बच्चे जा रहे थे।
इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश में मोटरसाइकिल से जा टकराई। इससे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दोनों बच्चे नीचे गिर गए। छोटा बेटा गुरनूर सिंह अपनी मां की गोद से दूर जा गिरा।
यह भी पढ़ें: सोलखियां टोल प्लाजा पर वजन मापने की मशीन में मिली गड़बड़ी, अवैध वसुली करने पर कानूनी कार्रवाई के दिए आदेश
इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार मंजीत सिंह, उनका बेटा दो वर्षीय गुरनूर सिंह और आठ वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर सभी निवासी गांव आजमपुरा, कस्बा काला अफगाना की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत सिंह की पत्नी मनजोत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को अमृतसर के अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।