बेजुबान जानवरों को भोजन खिलाकर प्रिस ने मनाया जन्मदिन
। कर्फ्यू के बीच जहां अलग-अलग स्वयं सेवी संगठन जरूरतमंदों के घरों तक राशन पहुंचाने के अभियान में लगे हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 06:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर
कर्फ्यू के बीच जहां अलग-अलग स्वयं सेवी संगठन जरूरतमंदों के घरों तक राशन पहुंचाने के अभियान में लगे हुए हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के युवा नेता प्रिस शर्मा ने अपने जन्मदिन पर सोमवार को बेजुबान जानवरों को भोजन खिलाया।
प्रिस शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से पहले जरूरतमंदों तक राशन पहुंचा गया था। 13 अप्रैल को उन्होंने अपने जन्मदिन पर बेजुबान जानवरों, कुत्तों और पक्षियों को भोजन खिलाना का फैसला किया। कुत्तों को दूध व ब्रेड खिलाई और पक्षियों को दाना डाला गया। प्रिस ने बताया कि उनकी ओर से अब यह अभियान एक मई तक रोजाना चलाया जाएगा। इसमें उसके साथी भी अपना सहयोग देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें