यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रशियन, बैले डांस, डीजे व लाइव बैंड से लबरेज रहेगी न्यू एयर पार्टी
नए साल की अलबेली छटा से सरोबार होने के लिए शहर तैयार है।

विपिन कुमार राणा, अमृतसर
नए साल की अलबेली छटा से सरोबार होने के लिए शहर तैयार है। 31 दिसंबर 2021 को अलविदा करने और 2022 के स्वागत में तमाम होटलों, रेस्टोरेंटों, पब व बार में थीम पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बड़े होटलों में रशियन डांस, बैले डांस, डीजे पार्टी, लाइव परफार्मेंस और लाइव बैंड से लबरेज रहेगी। लगभग सभी पार्टियों में कपल एंट्री ही रखी गई है और प्रति कपल एंट्री फीस दो से 12 हजार रुपये तक रखी गई है।
नए साल के स्वागत में होटलों, रेस्टोरेंट और बारों को लाइटों से सजाया गया है। यहां आने वाले लोगों को पार्किग आदि की दिक्कत न आए, इसलिए विशेषरूप से वायलेट पार्किग की व्यवस्था रखी गई है। इसके अलावा पार्टियों में नामी आरजे व डीजे जाकी को भी रंग जमाने के लिए बुलाया गया है। परिवारों के साथ आने वाले बच्चों को दिक्कत न आए, इसलिए केयर टेकर के साथ किड्स जोन भी बनाए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि नए साल को यादगार बनाने के लिए होटलों में रेस्टोरेंट व बार में अलग-अलग थीम पर पार्टी रहेगी। इस बार डीजे नाइट के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। कुछ जगहों पर रशियन व बेले डांस आकर्षकण का केंद्र रहेंगा तो कही नामी आरजे नए साल की महफिल में रंग जमाएंगे। पार्टीज में मिलेगा सबकुछ अनलिमिटेड
न्यू एयर पार्टी में लोगों को आकर्षित करने के लिए पार्टी में अनलिमिटेड ड्रिक एंड फूड का प्रबंध किया गया है। कपल एंट्री पर लोगों को पार्टीज में होटल—बार के मुताबिक नामी ब्रांड के अनलिमिटेड ड्रिक के अलावा सी फूड और नानवेज व वेज की लंबी चौड़ी वैरायटीज की आफर की गई है। हर होटल व बार द्वारा पार्टीज में अपनी फूड की स्पेशल वैरायटी भी लोगों को आकर्षित करने के लिए रखी गई है। लोगों को मिलेंगे गिफ्ट और हैंपर
न्यू एयर पार्टी में पहुंचने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए आयोजकों का बड़े बड़े गिफ्ट भी रखे गए है। ज्यादातर होटल वालों ने अपने से संबंधित देश में चल रहे होटल चेन में विनर को दो रात व तीन दिनों के फ्री स्टे की जहां आफर की हुई है, वहीं पार्टी में होने वाले विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। यहां—यहां होगी न्यू एअर पार्टीज
—होटल ताज स्वर्णा
—होटल रेडीसन ब्ल्यू
—बेस्ट वेस्ट्रन मेरीयन
—एचके 52
—क्लब हाउस
—एलेगन कैफे
—होटल हंबल
—बाक्सीयो
—बॉन अड्डा
—पैडलर
—द बीयर स्टोरी
—आरडीएक्स बार
—यूरोपियन नाइट बार