घल्लूघार दिवस: वॉल्ड सिटी पुलिस छावनी में तबदील
ऑप्रेशन ब्लू स्टार की मनाई जा रही बरसी को मुख्य रख वाल सिटी पूरी तरह पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: ऑप्रेशन ब्लू स्टार की मनाई जा रही बरसी को मुख्य रख वाल सिटी पूरी तरह पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। हाल गेट से लेकर श्री हरिमंदिर साहिब तक एक हजार से करीब पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इनमें से 200 के करीब कर्मचारी सिविल कपड़ों में तैनात किए गए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाले प्रत्येक रास्ते पर हर दो मीटर की दूरी पर पुलिस नाका लगाया गया है। हेरिटेज स्ट्रीट में जगह-जगह सिविल व वर्दी धारी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
श्री हरिमंदिर साहिब के अंदर सिविल कपड़ों में 300 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इसी तरह 100 के करीब महिला पुलिस कर्मी भी तैनात हैं।
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल खुद सारे हालातों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालतों को किसी भी प्रभावित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं कोरोना के प्रभाव के चलते सरकार की ओर से घोषित गाइडलाइंस को पुलिस सख्ती से लागू कर रही है।