विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पुलिस का बड़ा कमाल, 30 आईफोन समेत 1,210 गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:11 PM (IST)

अमृतसर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 1,210 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीपी हरमनबीर सिंह गिल ने इन फोनों को उनके असली मालिकों को लौटाया, जिनमें आईफोन और एंड्रॉयड दोनों शामिल थे।

जनता के गुम हुए 1210 मोबाइल पुलिस ने लौटाए।

जनता के गुम हुए 1210 मोबाइल पुलिस ने लौटाए।

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने 1,210 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए

  2. CEIR पोर्टल का उपयोग कर फोन मालिकों को लौटाए गए

  3. बरामद फोनों में आईफोन और एंड्रॉयड दोनों शामिल थे

जागरण संवाददाता, अमृतसर। खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाने की अपनी लगातार कोशिशों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से अब तक कुल 1,210 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार की दोपहर आयोजित एक कार्यक्रम में सीपी हरमनबीर सिंह गिल ने यह मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए हैं।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल का सही इस्तेमाल करके उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहा है।

बरामद किए गए इन मोबाइल में तीस आईफोन हैं। इसके साथ ही 1180 अनड्राइड फोन हैं। सीपी ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके मोबाइल फोन खो जाएं या चोरी हो जाएं, तो वे तुरंत पास के पुलिस स्टेशन या सांझ केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराएं।

इसके स साथ ही सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल भी इसकी जानकारी दर्ज करें। इससे अधिकारियों को खोए हुए फोन को ब्लॉक करने और ढूंढने में मदद मिलती है। सीपी ने बताया कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और तमिलनाडु समेत कई राज्यों से मोबाइल फोन ट्रेस किए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।