विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शहर में पुलिस अलर्ट, अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियां भी तैनात

By naveen rajputEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 03 Jun 2023 04:50 AM (IST)

Operation Blue Star रेलवे स्टेशन बस अड्डा श्री दुर्ग्याणा मंदिर माल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने अपना पहरा ...और पढ़ें

Operation Blue Star: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था।
Operation Blue Star: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था।

HighLights

  1. अर्द्ध सैनिक बलों की सात कंपनियां तैनात।
  2. संदिग्धों पर पैनी नजर।

जागरण संवाददाता, अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पुलिस ने श्री हरिमंदिर साहिब, हेरिटेज स्ट्रीट के अलावा सारे शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के साथ अर्द्ध सैनिक बल की सात कंपनियां भी शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। कुछ दिन पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों के बाद पुलिस ने यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रखे हैं।

CCTV ऑन रखने की हिदायत

सीपी नौनिहाल सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब और हेरिटेज स्ट्रीट के आसपास बने सभी होटल, रेस्टोरेंट के मालिक व अन्य दुकानदारों को अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखने की हिदायतें दी हैं। ताकि को अपराधी वारदात को अंजाम देकर भाग ना सके।

पुलिस का पहरा बढ़ा

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, श्री दुर्ग्याणा मंदिर, माल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने अपना पहरा बढ़ा दिया है। लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें।