Move to Jagran APP

केंद्रीय सिख अजायब घर में जत्थेदार वेदांती सहित चार शख्सियतों की तस्वीरें सुशोभित

श्री दरबार साहिब परिसर में स्थित केंद्रीय सिख अजायब घर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती एसजीपीसी के पूर्व सीनियर उप प्रधान जत्थेदार दलीप सिंह मल्लूनंगल संत ज्ञानी मोहन सिंह भिडर कला टकसाल वाले व प्रसिद्ध सिख विद्वान शमशेर सिंह अशोक की तस्वीरें सुशोभित की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:49 PM (IST)
केंद्रीय सिख अजायब घर में जत्थेदार वेदांती सहित चार शख्सियतों की तस्वीरें सुशोभित
केंद्रीय सिख अजायब घर में जत्थेदार वेदांती सहित चार शख्सियतों की तस्वीरें सुशोभित

संस, अमृतसर : श्री दरबार साहिब परिसर में स्थित केंद्रीय सिख अजायब घर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती, एसजीपीसी के पूर्व सीनियर उप प्रधान जत्थेदार दलीप सिंह मल्लूनंगल, संत ज्ञानी मोहन सिंह भिडर कला टकसाल वाले व प्रसिद्ध सिख विद्वान शमशेर सिंह अशोक की तस्वीरें सुशोभित की गई। तस्वीरों से पर्दा हटाने की रस्म श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह व एसजीपीसी के अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने प्रमुख शख्सियत की हाजिरी में निभाई। इससे पहले हजूरी रागी भाई गुरकीरत सिंह के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया व अरदास भाई राजदीप सिंह द्वारा की गई।

loksabha election banner

ज्ञानी जगतार सिंह ने कहा कि केंद्रीय सिख अजायब घर सिख इतिहास का स्त्रोत है। किसी शख्सियत का यहां सुशोभित होना बड़ा सम्मान है।

इस अवसर पर ज्ञानी जगतार सिंह व बीबी जागीर कौर ने चारों शख्सियतों से संबंधित पारिवारिक सदस्यों को गुरु बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, ज्ञानी गुरबचन सिंह, ज्ञानी इकबाल सिंह, जसविदर सिंह, गुरमिदर सिंह, बलदेव सिंह, सतविदर सिंह, अजमेर सिंह, मंजीत सिंह, बीबी किरणजोत कौर, अमरजीत सिंह, मलकीत सिंह, राम सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.