विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंट्रल सिख म्यूजियम में लगेगी एयर मार्शल अर्जन की तस्वीर

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 07:29 PM (IST)

एसजीपीसी के अध्यक्ष प्रो किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि एयर मार्शल अर्जन सिंह वे देश के महान सपूत हैं जिन्होंने सिख कौम का भी नाम रोशन किया है।

सेंट्रल सिख म्यूजियम में लगेगी एयर मार्शल अर्जन की तस्वीर
सेंट्रल सिख म्यूजियम में लगेगी एयर मार्शल अर्जन की तस्वीर

जेएनएन, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष प्रो किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि एयर मार्शल अर्जन सिंह की तस्वीर अमृतसर के सेंट्रल सिख म्यूजियम में लगाई जाएगी।

उन्होंने अर्जन सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मार्शल अर्जन ने 1965 की जंग में भारतीय हवाई सेना का नेतृत्व कर भारत की सुरक्षा में बहुत योगदान दिया था। वे देश के महान सपूत हैं जिन्होंने सिख कौम का भी नाम रोशन किया है। इसके मद्देनजर एसजीपीसी की ओर से केंद्रीय सिख अजायब घर में अर्जन सिंह की तस्वीर स्थापित की जाएगी ताकि आने वाली पीढिय़ां उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें।

प्रो बडूंगर ने कहा कि एयर मार्शल के सम्मान को मुख्य रखकर ही उनकी तस्वीर को अजायब घर में लगाया जा रहा है। अर्जन वर्ष 1965 की जंग में यहां अर्जन सिंह हवाई सेना के प्रमुख थे। जबकि जनरल हरबख्श सिंह थल सेना के प्रमुख थे। दोनों ही देश के अनमोल सिख हीरे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 की जंग में नायक लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा ने भी विशेष भूमिका निभाई थी। देश की रक्षा में योगदान डालने वाले नायकों के सम्मान के प्रति एसजीपीसी पूरी तरह वचनबद्ध है।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर उपचुनाव के लिए मेजर जनरल सुरेश खजूरिया आप के उम्मीदवार घोषित