नवनियुक्त देहाती प्रधान औलख का स्वागत किया
जंडियाला गुरु में भाजपा के देहात प्रधान हरदयाल सिंह औलख का स्वागत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 04:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु: भाजपा अमृतसर देहाती प्रधान हरदयाल सिंह औलख के जीटी रोड जंडियाला गुरु पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता तेजिदर सिंह चंदी की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। औलख ने कहा कि देहात क्षेत्र में पार्टी को और भी मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार की जाएगी। यहां भाजपा नेता राजीव कुमार माणा, अमन ढोट, सुभाष चन्द्र, संदीप कुमार, कुलदीप सिंह, मलूक मसीह आदि मौजूद थे ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें