पंजाब के पट्टी में बढ़ रही निजी ट्रांसपोर्टरों की मनमानी, कई रूटों की बसें बंद, महिलाओं को हो रही परेशानी
पट्टी में पंजाब रोडवेज की बसों की कटौती से यात्रियों में भारी रोष है, निजी ट्रांसपोर्टरों की मनमानी बढ़ गई ...और पढ़ें
-1792228659987_m.webp)
सरकारी बसों के टाइम काटने से भड़के लोग।
HighLights
पट्टी में पंजाब रोडवेज बसों के फेरों में भारी कटौती
निजी ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से यात्री, खासकर महिलाएं, परेशान
मुफ्त सफर के बावजूद महिलाओं को निजी बसों में किराया
संवाद सूत्र, पट्टी। पंजाब के ऐतिहासिक शहर पट्टी में पंजाब रोडवेज की बसों की कटौती और निजी ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से यात्रियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोडवेज के अधिकारियों ने निजी स्वार्थ में कई रूटों पर सरकारी बसों के फेरे कम कर निजी चालकों को समय दे दिया है।
इसका सीधा असर महिला मुसाफिरों की जेब पर पड़ रहा है, जिन्हें सरकार द्वारा दी गई मुफ्त सफर की सुविधा के बावजूद मजबूरी में निजी बसों का महंगा किराया देना पड़ रहा है।
कई निजी कंडक्टर किराया वसूलकर भी टिकट नहीं देते। शहरवासियों ने रोडवेज बसों के पुराने टाइम-टेबल को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई है।
निजी ट्रांसपोर्ट की बढ़ रही मनमानी
नौ लखी शहर पट्टी के बस अड्डे पर इन दिनों पंजाब रोडवेज की बसें कम व निजी ट्रांसपोर्ट की बसों का जमावड़ा रहता है। जिसके चलते निजी ट्रांसपोर्ट की मनमानी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने बसों के समय सारणी में की गई तबदीली को वापस लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार महिलाओं को मुफ्त बस सफर देने का दम भरती है, लेकिन इस शहर में निजी ट्रांसपोर्टरों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
महिला मुसाफिरों को हो रही परेशानी
शहरवासी रंजीत सिंह, अशोक कुमार, गगन कुमार, मिंटू बेदी का कहना है कि विभाग के कुछ अधिकारी अपने निजी लाभ को लेकर पट्टी से खेमकरण, कोट बुड्ढा, सभरा व अन्य विभिन्न रूटों पर चलने वाली पंजाब रोडवेज की बसों में कटौती करके निजी बसों को टाइम दिया गया है। जिसके चलते महिला मुसाफिरों को आर्थिक तौर पर चूना लग रहा है।
उनका कहना है कि पंजाब रोडवेज की बसों में महिलाएं मुफ्त सफर करती हैं। जबकि निजी बसों में सफर करते समय टिकट कटवानी पड़ती है। कई बार निजी बसों के कंडक्टर मुसाफिरों से किराया तो वसूलते हैं, लेकिन टिकट नहीं देते।
टाइम का पता ही नहीं चलता
मुसाफिरों को कई बार पता नहीं चलता कि पंजाब रोडवेज की बस का टाइम मिस हो गया है। रंजीत सिंह ने कहा कि निजी ट्रांसपोर्टों की मनमानी रोकने लिए पंजाब रोडवेज की बसों के टाइम बढ़ाए जाएं।
विभाग के जीएम रंजीत सिंह का कहना है कि सरकारी आदेशों के बिना रोडवेज बसों का टाइम बदला नहीं जा सकता। फिर भी अपने तौर पर समय सारणी की जांच करवाएंगे।
यह भी पढ़ें- 800 करोड़ का कर्ज लेगी पंजाब सरकार, 7.65% ब्याज पर जारी होंगे 17 साल के सरकारी बांड, 19 अक्टूबर को नीलामी
