Move to Jagran APP

दंपती के आपसी विवाद में पति पर जानलेवा हमला, 15 लोगों पर केस

तरनतारन : गांव हवेलिया निवासी बलविंदर सिंह पर उसके ससुरालियों ने हमला कर दिया। आरोपित जाते हुए 15.60 लाख की नकदी और 10 तोले जेवरात भी ले गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 06:05 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 06:05 PM (IST)
दंपती के आपसी विवाद में पति पर जानलेवा हमला, 15 लोगों पर केस
दंपती के आपसी विवाद में पति पर जानलेवा हमला, 15 लोगों पर केस

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव हवेलिया निवासी बलविंदर सिंह पर उसके ससुरालियों ने हमला कर दिया। आरोपित जाते हुए 15.60 लाख की नकदी और 10 तोले जेवरात भी ले गए।

loksabha election banner

बलविंदर सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चलता था। पत्नी चाहती थी कि बलविंदर सिंह अपने हिस्से की जायदाद लड़के के नाम करवा दे परंतु बलविंदर सिंह ने ऐसा नहीं किया। इससे नाराज हो कर उसकी पत्नी मायके चली गई। इस दौरान करीब 10 बजे बलविंदर सिंह ससुराल से संबंधित हरजिंदर सिंह, लाभ सिंह, साहिब सिंह, सर्वण सिंह, निशान सिंह निवासी झुग्गिया नत्था सिंह, गुरजंट सिंह, हरपाल सिंह, लक्खा सिंह निवासी अलगोंकोठी, रछपाल सिंह, गुरचेत सिंह निवासी राम सिंह वाला, तारा सिंह उसका लड़का जसपाल सिंह निवासी मेहंदीपुर और तीन अज्ञात लोगों ने बलविंदर सिंह के घर में दाखिल होकर उस पर हमला कर दिया। हमले में बलविंदर सिंह को घायल करके घर में पड़ी 15.60 लाख की नकदी और 10 तोले सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। एएसआइ चरन सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह को खेमकरन के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.