Move to Jagran APP

पार्टी के शक्ति केंद्र प्रमुखों से रूबरू होंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह अमृतसर में पार्टी के शक्ति केंद्र के प्रमुखाें से रूबरू होंगे आैर लोकसभा चुनावों की तैयारियाें की समीक्षा करेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 10:10 AM (IST)
पार्टी के शक्ति केंद्र प्रमुखों से रूबरू होंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

अमृतसर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 फरवरी को अमृतसर में शक्ति केंद्र प्रमुखों से रूबरू होंगे। वह यहां भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों के प्रदेश स्‍तरीय सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। वह उन्‍हें भाजपा की चुनावी रण्‍ानीति से अवगत कराएंगे  और लोकसभा चुनावों के लिए खास मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी भी भाग लेंंगे।

loksabha election banner

24 को अमृतसर में होगा शक्ति केंद्र प्रमुखों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने बताया कि मिशन 2019 को लेकर पार्टी ने अपनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इसे गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 फरवरी को गुरुनगरी आ रहे हैं। वह यहां शक्ति केंद्र प्रमुखों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर स्तर कमेटियां बनाई हैं। पांच बूथों पर एक शक्ति केंद्र बनाते हुए उनके प्रमुख नियुक्त किए गए हैंै। राष्ट्रीय अध्यक्ष 24 फरवरी को शक्ति केंद्र प्रमुखों को चुनावी रणनीति से अवगत करवाएंगे और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश में हो रहा विपक्षी दलाें का महागठबंधन वास्‍ताव में मिलावटी गठबंधन है। इसका देश या पंजाब में कोई असर नहीं होगा। इस बार भी बहुमत से केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि  चुनाव के दृष्टिगत जल्द ही जिला स्तर पर तालमेल कमेटियों का गठन किया जाएगा, ताकि पंजाब की 13 की 13 सीटों पर अकाली भाजपा गठबंधन प्रत्याशी विजयी हों।  पार्टी की टिकट के लिए हर कोई दावेदारी कर सकता है, पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड को ही करना है। बोर्ड का जो फैसला होगा, वह सबको मान्य होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.