Move to Jagran APP

सिन्योरिटी लिस्ट जारी, कई प्रिसिपलों की खुल सकती है लॉटरी

पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब एजुकेशन सर्विसेज पीईएस ग्रुप ए अधिकारियों की अस्थायी सिन्योरिटी सूची जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:59 PM (IST)
सिन्योरिटी लिस्ट जारी, कई प्रिसिपलों की खुल सकती है लॉटरी

अखिलेश सिंह यादव, अमृतसर : पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब एजुकेशन सर्विसेज पीईएस ग्रुप ए अधिकारियों की अस्थायी सिन्योरिटी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद कई तरक्की की राह देख रहे प्रिंसिपलों की लॉटरी खुल सकती है। सूची के अनुसार जिले के कई प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर, डीईओज के साथ डाइट वेरका के प्रिसंपिलों के पद के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं। सूचना है कि सूची जारी होने के बाद प्रिंसिपलों ने अपना नाम सिन्योरिटी में आगे होने पर राजनेताओं के दरवाजे पर दस्तक भी दे दी है।

loksabha election banner

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय से जारी हुए पत्र के अनुसार अस्थायी सिन्योरिटी सूची जारी की गई है। एतराज भेजने से पहले ई-पंजाब पर अपना डाटा अपडेट किया जाए। एतराज देने के समय अपनी ई पंजाब लॉगइन आइडी लिखना यकीनी बनाया जाएं। एतराज अस्थायी सिन्योरिटी सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने की तिथि से लेकर पंद्रह दिन अर्थात 13 जून के भीतर केवल ईमेल के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।

जिले के कई ऐसे प्रिंसिपल हैं जो सीनियर होने के बावजूद अपने अपने स्कूलों में बतौर प्रिंसिपल सेवाएं दे रहे हैं, जबकि सिन्योरिटी सूची के अनुसार ऐसे प्रिंसिपल पदों के योग्य थे। लेकिन राजनीतिक अप्रोच या कोई पहुंच न होने के कारण वह सिर्फ चुपचाप अपने स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सिन्योरिटी सूची जारी होने के बाद प्रिंसिपलों ने अपने एतराज भेजने के लिए कमर कस ली है।

सूची में ये प्रिंसिपल हैं आगे प्रिंसिपल दलजिदर कौर कत्थूनंगल, प्रिंसिपल जुगराज सिंह चविडा देवी, प्रिंसिपल विजय कुमार थोबा, प्रिंसिपल गिरीश बंडाला, प्रिंसिपल परमिदर कौर टपियाला, अमरजीत कौर कोट बाबा दीप सिंह ग‌र्ल्स, श्रीमती चंचल रानी वडाली गुरु, प्रिंसिपल कंवलजीत सिंह जेठूवाल, प्रिंसिपल गुरबचन रानिके, रणबीर सिंह डैमगंज, प्रिंसिपल कंवलजीत धंजू, सुमनकांता जंडियाला गुरु सहित कई ऐसे प्रिंसिपल है जो सिन्योरिटी सूची में आगे है।

तरक्की की राह देखते-देखते कई हो जाएंगे रिटायर बंडाला स्कूल के प्रिसंपिल गिरीश 31 मई को रिटायर होने वाले हैं। वह तरक्की सूची में काफी आगे हैं। तरक्की का इंतजार करते-करते गिरीश 31 मई को रिटायर होने वाले हैं। इसके अलावा उनके बाद सुमन कांता, अमरजीत कौर व चंचल रानी भी एकाध दो महीने में रिटायर होने की सूची में शामिल है। ऐसे में प्रिंसिपलों की अनदेखी भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कई ऐसे जूनियर अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर पद पर भी आसीन हैं जिनकी शिक्षा क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। सीनियर अधिकारियों का अधिकार छीन कर जूनियर अधिकारी को डिप्टी डायरेक्टर लगाना प्रिंसिपलों को रास नहीं आ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.