विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान भेजी पालकी साहिब को वाघा बॉर्डर पर नहीं मिली एंट्री, 7 घंटे इंतजार के बाद ट्रक को लौटाया

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:41 PM (IST)

पाकिस्तान के जैकोबाबाद स्थित गुरुद्वारे के लिए भारत से भेजी गई पालकी साहिब को अटारी-वाघा सीमा पर प्रवेश नहीं मिल सका।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (फाइल फोटो)

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत से भेजी पालकी साहिब को वाघा सीमा पर रोका गया

  2. पाकिस्तानी अधिकारियों ने सात घंटे इंतजार के बाद प्रवेश नहीं दिया

  3. जैकोबाबाद गुरुद्वारे के लिए भेजा गया ट्रक वापस लौटा

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पाकिस्तान के जैकोबाबाद स्थित गुरुद्वारे के लिए भारत से भेजी गई पालकी साहिब को अटारी-वाघा सीमा पर प्रवेश नहीं मिल सका। लगभग सात घंटे तक इंतजार करने के बाद भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे सीमा पार ले जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद पालकी साहिब को लेकर आया ट्रक वापस भारत लौट गया।

इस दरअसल, भारत के एक दानदाता ने पाकिस्तान के जैकोबाबाद स्थित शाह गाजी मोहल्ला में स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे के लिए पालकी साहिब भेजी थी।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के लिए इस्तेमाल होने वाली इस पालकी साहिब को ट्रक के माध्यम से अटारी स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचाया गया था। ऐसे पाकिस्तान भेजने की भारतीय अधिकारियों की ओर से सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं।

सात घंटे करना पड़ा इंतजार

पाकिस्तानी सीमा शुल्क अधिकारियों ने पालकी साहिब को प्राप्त करने के लिए अनुमति लेने का हवाला देते हुए समय मांगा। इस दौरान ट्रक और उसके साथ आए लोगों को करीब छह से सात घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

बाद में उन्हें बताया गया कि पालकी साहिब को सीमा पार ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके चलते इसे वापस लौटाना पड़ा।

दूसरी ओर दानदाता ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने पर बताया कि पाकिस्तान सरकार ने पालकी साहिब को सीमा पार भेजने की अनुमति नहीं दी थी। अब इसे पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ भेजने का प्रयास किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।