Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, बिना जुर्म पड़ोसी देश में काट रहे थे सजा

Indian Fishermen Released रिहा हुए मछुआरे उमर बताते हैं कि वो 30 महीने से पाकिस्तान की जेल में थे। मछली पकड़ते समय सीमा पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान की पुलिस आई और पकड़कर ले गई। उनकी सरकार से मांग है कि बाकी मछुवारों को जल्द छुड़ाया जाए।

By AgencyEdited By: Mohammad SameerPublished: Sat, 03 Jun 2023 04:59 AM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 04:59 AM (IST)
पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, बिना जुर्म पड़ोसी देश में काट रहे थे सजा
पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को किया रिहा।

पंजाब, एएनआई: पाकिस्तान सरकार द्वारा लगभग 200 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया। अमृतसर के अटारी सीमा के जरिए ये भारतीय मछुवारे अपने वतन लौटे। अपने मुल्क वापस लौटकर इन मछुवारों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

पाकिस्तान से लौटे मछुआरे अनिकेत ने बताया-

मैं गुजरात का रहने वाला हूं। दो साल पहले मछली पकड़ते वक्त पानी के बहाव की वजह से सीमा पार चला गया था। वहां करीब 265 भारतीय मछुआरे हैं। हम सरकार से कहेंगे कि उनको भी जल्द छुड़ाए।

एक और मछुआरे उमर ने कहा-

मैं 30 महिने से पाकिस्तान की जेल में था। मछली पकड़ते समय हम सीमा पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान की पुलिस आई और हमको पकड़कर ले गई। हम सरकार से कहेंगे कि लोग पाकिस्तान में नाजायज सजा काट रहे हैं, उनको जल्द वहां से वापस लाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.