विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार मार्ग बंद किया

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 08 May 2017 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 09 May 2017 01:55 AM (IST)

पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान व्यापार मार्ग बंद कर दिया है। इसके कारण भारत के कारोबारियों का संपर्क अफगानिस्तान से कट गया है।

पाकिस्तान ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार मार्ग बंद किया
पाकिस्तान ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार मार्ग बंद किया



-सीमेंट व जिप्सम छोड़ भारत-पाक के बीच अब छुआरा आ रहा नाममात्र
अमृतसर [रविंदर शर्मा]। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ भारत को दिए रास्ते को बंद कर दिया है। यह रास्ता तीन दिन पहले बंद किया गया। इससे भारतीय कारोबारियों का संपर्क अफगानिस्तान से कट गया है। पाक की इस कार्रवाई से अफगानिस्तान और भारत के कारोबारियों को रोजाना भारी नुकसान होने लगा है। इस समय सीमेंट व जिप्सम के अलावा नाममात्र छुआरा ही पाकिस्तान से आ रहा है।

फेडरेशन ऑफ करियाना एंड ड्राइ फ्रूट कमर्शियल एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा कहते हैं कि आजकल पाकिस्तान के साथ वन साइड कारोबार हो रहा है। सिर्फ पाक से सामान भेजा जा रहा है, लेकिन भारत से भेजे जाने वाले सामान को पाक में स्वीकार नहीं किया जा रहा।

पिछले 60-70 साल से भारत की ओर से सोयाबीन भेजी जा रही थी, लेकिन करीब ढ़ाई माह पहले पाक भेजी गई इसकी 100 गाड़ियां आज भी पाक में सड़ रहीं हैं। अनिल मेहरा ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान के साथ कारोबार के लिए भारत को दिए रास्ते चिमन तथा तुर्खम को बंद कर दिया है। यह दो देशों के बीच कारोबारी समझौते के खिलाफ है। इसका कारण पाक का चीन की लॉबी में शामिल होना है।

सीमेंट कारोबारी विक्रांत अरोड़ा ने कहा कि पाक की तरफ से अब सिर्फ सीमेंट ही आ रहा है। जिप्सम तथा छुआरे की गाड़ियों की संख्या भी नाममात्र रह गई है। पाक ने केमिकल, शीशा के कारोबार पर भी ब्रेक लगा दी है। इसके चलते भारत के कारोबारियों को रोजाना लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 'आप' ने भगवंत मान को सौंपी पंजाब की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।